
भगवान शिव के डमरू की धुन में खो जाएं, 'तेरे डमरू की धुन' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान शिव के डमरू वादन और उनकी दिव्य शक्ति का गुणगान करता है। इस भजन को गाने और सुनने से भक्तों के मन में शिव के प्रति भक्ति और श्रद्धा की भावना प्रबल होती है। डमरू की ध्वनि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक है, जो नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता और शांति का संचार करती है। यह भजन मानसिक तनाव को दूर कर आत्मिक शक्ति और संतुलन प्रदान करता है, साथ ही जीवन में शिव की कृपा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लाता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
तेरे डमरू की धुन सुनके,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
सुना है हमने ओ भोले,
तेरी काशी में मुक्ति है,
उसी मुक्ति को पाने को,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
सुना है हमने ओ भोले,
तेरी काशी में गंगा है,
उसी गंगा में नहाने को,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
सुना है हमने ओ भोले,
तेरी काशी में मंदिर है,
उसी मन्दिर में पूजा को,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
सुना है हमने ओ भोले,
तेरी काशी में भक्ति है,
उसी भक्ति को पाने को,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
तेरे डमरू की धुन सुनके,
मैं काशी नगरी आई हूँ,
मेरे भोले ओ बम भोले,
मैं काशी नगरी आई हूँ ॥
Did you like this article?

अगर आप भेरुजी के भजन ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ आपको उनके संपूर्ण हिंदी लिरिक्स मिलेंगे, जिससे आप पूजा और भक्ति में पूरा मन लगा सकें।

Hariharan Bajarang Baan Lyrics: बजरंग बाण के सुंदर पाठ के साथ पाएं हनुमान जी की कृपा। पढ़ें Hariharan द्वारा गाए गए Bajarang Baan के लिरिक्स और करें भक्तिपूर्ण पाठ।

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें