
हरि नाम की महिमा का अनुभव करें, 'श्री राधे गोविंदा मन भज ले हरि का प्यारा नाम है' भजन पढ़ें।
ये भजन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की भक्ति को समर्पित है। इसमें भक्तों से आह्वान किया गया है कि वे अपने मन को सांसारिक मोह-माया से मुक्त करके श्री राधे गोविंदा के चरणों में लगाएं। भजन की मधुर धुन और सरल शब्द भक्तों को आध्यात्मिक शांति और भक्ति के आनंद में डूबने का अवसर प्रदान करते हैं। यह भजन प्रेम, श्रद्धा और आत्मसमर्पण का संदेश देता है।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है,
नंदलाला हरी का प्यारा नाम है ॥
मोर मुकुट सर गल बन माला,
केसर तिलक लगाए,
वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
गिरिधर नागर कहती मीरा,
सूर को शयामल भाया,
तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
नरसी ने खडताल बजा के
सांवरिया को रिझाया,
शबरी ने अपने हाथों से
प्रभु को बेर खिलाया ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
राधा शक्ति बिना ना
कोई श्यामल दर्शन पाए,
आराधन कर राधे राधे
काहना भागे आए ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
सिमरन का रस जिसको आया,
वो ही जाने मन में,
निराकार साकार होतरे
भगतों के आँगन में ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
श्याम सलोना कुंजबिहारी
नटवर लीलाधारी,
अन्तर्वासी हरिअविनाशी
लागे शरण तिहारी ।
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ॥
श्री राधे गोविंदा,
मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है,
नंदलाला हरी का प्यारा नाम है ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।