रामजी की सेना चली भजन | Ram Ji Ki Sena Chali Lyrics
image
downloadDownload

रामजी की सेना चली भजन

इस भजन को सुनने से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा, आस्था, और मन की शांति मिलती है।

रामजी की सेना चली भजन के बारे में

ये भजन आपको बताता है कि भगवान राम का हर एक कदम, हर एक निर्णय पवित्र और पूर्ण था, और उनकी सेना केवल एक बलशाली सेना नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम की एक सशक्त मिसाल थी। जब आप ये भजन गाते हैं या सुनते हैं, तो आपके हृदय में भगवान राम की महिमा और उनकी सेना के शौर्य का अहसास होता है

रामजी की सेना चली लिरिक्स

हर हर महादेव, हर हर महादेव,

जय भवानी, जय भवानी,

जय भवानी, जय भवानी,

पापियो के नाश को,

धर्म के प्रकाश को,

श्री रामजी की सेना चली,

रामजी की सेना चली ॥

पाप अनाचार में,

घोर अंधकार में,

एक नई ज्योति जली,

श्री राम जी की सेना चली,

रामजी की सेना चली ॥

निशिचर हीन करेंगे धरती,

यह प्रण है श्री राम का,

जब तक काम न पूरण होगा,

नाम नही विश्राम का,

उसे मिटानें चलें की जिसका,

मंत्र वयम रक्षाम का,

समय आ गया निकट राम और,

रावण के संग्राम का,

तीनो लोक धन्य है,

देवता प्रसन्न है,

तीनो लोक धन्य है,

देवता प्रसन्न है,

आज मनोकामना फली,

श्री राम जी की सेना चली,

रामजी की सेना चली ॥

रामचन्द्र जी के संग लक्ष्मण,

कर में लेकर बाण चले,

लिए विजय विश्वास ह्रदय में,

संग वीर हनुमान चले,

सेना संग सुग्रीव, नील, नल,

अंगद छाती तान चले,

उसे बचाए कौन के जिसका,

वध करने भगवान चले,

आगे रघुनाथ है,

वीर साथ साथ है,

एक से एक बलि,

श्री रामजी की सेना चली,

रामजी की सेना चली ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 11, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

श्री राम स्तुति

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें

right_arrow
Card Image

मैं बालक तू माता भजन

मैं बालक तू माता शेरां वालिए’ एक बहत चर्चित भजन है जो माता शेरावाली की भक्ति और शक्ति के बारे में है। इस भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

right_arrow
Card Image

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे भजन

ये भजन एक ऐसा भक्ति गीत है जो माँ दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा को श्रद्धापूर्वक बताता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ जगदम्बे से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह भजन भक्तों को माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका प्रदान करता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook