
मां के रूप की भव्यता को देखें, 'मैया का चोला है रंगला' भजन पढ़ें।
यह भजन मां दुर्गा के दिव्य रूप और उनके रंग-बिरंगे चोले की सुंदरता का वर्णन करता है। इसमें मां की आभा, शक्ति, और करुणा की महिमा गाई जाती है। भजन को गाने या सुनने से भक्त के मन में भक्ति और सकारात्मकता का संचार होता है। यह भजन मां के प्रति श्रद्धा को बढ़ाता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और मां की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
लाली मेरी मात की,
जित देखु तीत लाल,
लाली देखन मै गया,
मै भी हो गया लाल ॥
मैया का चोला है रंगला,
शेरोवाली का चोला है रंगला,
मेहरोवाली का चोला है रंगला,
जोतावाली का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला,
माँ वैष्णो का चोला है रंगला,
हो भवन मैया का लाल,
चोला है रंगला रंगला,
रंगला रंगला,
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
सुवा चोला अंग बिराजे,
सुवा चोला अंग बिराजे,
सुवा सुवा चोला अंग बिराजे,
लगी किनारी लाल चोला है रंगला,
रंगला रंगला,
मैया का चोला हैं रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
सिर सोने का छत्र बिराजे,
सिर सोने का छत्र बिराजे,
हिरे अपरम्पार चोला है रंगला,
मैया का चोला हैं रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
अश्विन चैत महीना आवे,
अश्विन चैत महीना आवे,
चले पवन की चाल चोला है रंगला,
मैया का चोला हैं रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
माँ की भेंट चढ़ा के चोला है रंगला,
मैया का चोला हैं रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
शेरोवाली माता मेरी,
हो शेरोवाली माता मेरी,
मेहरोवाली माता मेरी,
मेहरोवाली माता मेरी,
सबको करे निहाल चोला है रंगला,
मैया का चोला हैं रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
मैया का चोला है रंगला,
शेरोवाली का चोला है रंगला,
मेहरोवाली का चोला है रंगला,
जोतावाली का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला,
माँ वैष्णो का चोला है रंगला,
हो भवन मैया का लाल,
चोला है रंगला रंगला,
रंगला रंगला,
मैया का चोला है रंगला,
अंबे रानी का चोला है रंगला ॥
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।