मैं भोला पर्वत का
image

मैं भोला पर्वत का

"भोलेनाथ के आशीर्वाद से जीवन को संजीवनी दें, 'मैं भोला पर्वत का' भजन पढ़ें!"

मैं भोला पर्वत का भजन के बारे में

"मैं भोला पर्वत" ये एक फेमस भजन है जो भगवान शिव की भक्ति में गाया जाता है। इस भजन के माध्यम से भक्त शिव जी के दिव्य स्वरूप और उनकी महिमा का स्मरण करते हैं। इसे गाने से मन में शांति, सुकून और संतुलन मिलता है। यह भजन मानसिक तनाव को दूर करता है और आध्यात्मिक उन्नति की ओर मार्ग दिखाता है। शिव की कृपा प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है।

मैं भोला पर्वत का

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

तू भोला पर्वत का रे मैं रानी महला की

तेरी मेरी जोरी खूब जमे

या लिखी पहला की

किसे राजा तै ब्याह करवाले

मेरी गैल म रै पछतावैगी

तेरी काया पड़ज्या काली रै

तनै याद महल की आवैगी

मेरा काम्बल तक का ब्योंत नहीं

जाड़े म ठर ठर काम्बैगी

मैं आँख तीसरी आला सूं

मेरे छो नै क्यूँकर साम्भैगी

हठ छोड़ दे नै गौरी

मेरी रहण नै गैल्या की

मैं ज़िन्दगी ना दे सकता तन्नै

राजे छेल्यां की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

तेरे हाथ म छाले पड़ ज्यांगे

जद भांग मेरी तू घोटैगी

मेरे प्यार के सर म खोकै तू

सब हसदे हसदे ओटैगी

मेरे भाग म लिखा कालकूट का

जहर पडैगा पीणा रै

तू देख देख कै रोवैगी

यो जीणा भी के जीणा रै

परिवार नहीं मेरा

यारी भूत और बैला की

क्यूँ छोड़ कै आवै सुख छोरी

तू राणी महला की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

गल नाग रहवै निर्भाग रहवै

मेरे चौथरफे कै आग रहवै

मेरा गुरु अंगीरा ऋषि होया

अलबेले तांडव राग रहवै

एक डमरू सै एक लौटा सै

अर एक यो कुण्डी सोटा सै

तू प्रीत लगावै कड़ै बता

मेरा भाग कसूता खोटा सै

मैं समझ सकू सारी

पीड़ा तेरे नैना की

क्यूँ भागी बणै इस जीवन म

तू काली रैना की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

मैं भोला पर्वत का

रै तू राणी महला की

तेरी मेरी पार पड़ै ना

बेशक लिखी पहला की

divider
Published by Sri Mandir·December 12, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

साँसों की माला पे सिमरूं मैं भजन

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

right_arrow
Card Image

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

right_arrow
Card Image

खाटू श्याम भजन हिंदी में

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook