
"भगवान की कृपा से जीवन को संपूर्ण बनाए रखें, 'इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना' भजन पढ़ें और शांति पाएं!"
इस भजन को सुनने और गाने से मन को सुकून और अध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। यह भजन जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की अनुकंपा और कृपा का अनुभव कराता है। इसे गाने से भक्त अपने मन के दुख, भय और चिंता से मुक्त हो सकते हैं। यह भजन ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ाकर जीवन में सकारात्मकता और संतोष की भावना उत्पन्न करता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
इतनी किरपा सांवरे बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
मैं तेरा तू मेरा बाबा,
मैं राजी तू राजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने,
इस जीवन की बाजी,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
हाथ जोड़ मैं करूँ प्रार्थना,
भूल कभी ना जाना,
तेरे दर पे बना रहे बस,
मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना,
दिन पे दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
तेरे प्रेमियों में मन लगता,
और कही ना लागे,
फीका फीका ये जग सारा,
भजन भाव के आगे,
भजनों की इस भूख को जगाए रखना,
भजनों की इस भूख को जगाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
जनम जनम तक तेरा मेरा,
साथ कभी ना छूटे,
टूट जाए साँसों की लड़िया,
तार कभी ना टूटे,
गोदी में इस ‘बिन्नू’ को बिठाए रखना,
गोदी में इस ‘बिन्नू’ को बिठाए रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
इतनी किरपा सांवरे बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा सांवरे ॥
Did you like this article?

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें

मैं बालक तू माता शेरां वालिए’ एक बहत चर्चित भजन है जो माता शेरावाली की भक्ति और शक्ति के बारे में है। इस भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

ये भजन एक ऐसा भक्ति गीत है जो माँ दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा को श्रद्धापूर्वक बताता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ जगदम्बे से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह भजन भक्तों को माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका प्रदान करता है।