
भगवान हनुमान के आशीर्वाद से शक्ति पाएं, 'हनुमान तुम्हारा क्या कहना' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान हनुमान की शक्ति, भक्ति और साहस को समर्पित है। यह भजन उनके अद्वितीय बल और भक्तों के प्रति उनकी असीम कृपा का गुणगान करता है। इसे गाने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति मिलती है। हनुमान जी की भक्ति से जीवन के हर संकट का समाधान होता है, और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना ।
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ॥
सीता की खोज करी तुमने,
तुम सात समुन्दर पार गये ।
लंका को किया शमशान प्रभु,
बलवान तुम्हारा क्या कहना ॥
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ।
॥ कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं...॥
जब लखन लाल को शक्ति लगी,
तुम द्रोणागिरी पर्वत लाये ।
लक्ष्मण के बचाये आ कर के,
तब प्राण तुम्हारा क्या कहना ॥
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ।
॥ कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं...॥
तुम भक्त शिरोमनी हो जग में,
तुम वीर शिरोमनी हो जग में ।
तेरे रोम रोम में बसते हैं सिया राम,
तुम्हारा क्या कहना ॥
कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं,
हनुमान तुम्हारा क्या कहना ।
तेरी शक्ति का क्या कहना,
तेरी भक्ति का क्या कहना ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।