
भगवान राम की दिव्यता महसूस करें, 'हमारे साथ श्री रघुनाथ' भजन पढ़ें।
ये भजन भगवान श्री राम की महिमा और उनकी असीम कृपा का वर्णन करता है। इस भजन में प्रभु श्री राम को अपने जीवन के हर क्षण में साथ रहने की प्रार्थना की जाती है। यह भजन भक्तों के मन में भगवान राम के प्रति आस्था को गहराई देता है और जीवन के संघर्षों में साहस और मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसकी मधुर धुन और गहन भाव भक्तों को रामभक्ति में डुबो देती है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
शरण में रख दिया जब माथ तो
किस बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
तेरे स्वामी, तेरे स्वामी, तेरे स्वामी,
तेरे स्वामी को रहती है,
तेरे हर बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।
न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।
न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।
रहे हर स्वास, रहे हर स्वास, रहे हर स्वास
रहे हर स्वास में भगवान के,
प्रिय नाम की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।
विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।
विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।
उन्ही का हाँ, उन्ही का हाँ, उन्ही का हाँ
उन्ही का हाँ कर रहे गुण गान तो
किस बात की चिंता ।
उन्ही का हाँ कर रहे गुण गान तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।
हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।
हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।
उन्ही के हाथ, उन्ही के हाथ, उन्ही के हाथ,
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो
किस बात की चिंता ।
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
शरण में रख दिया जब माथ तो
किस बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
Did you like this article?

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।

शिव अमृतवाणी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं। भक्ति का अद्भुत अनुभव करें!

"बड़ी देर भई नंदलाला भजन के बोल पढ़ें और श्री कृष्ण की भक्ति में खो जाएं। प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। अभी पढ़ें!"