image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

तमिल दीपावली 2024

क्या आप जानते हैं तमिल दीपावली 2024 कब है? जानें इस खास दिन का शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष व्यंजन के बारे में

तमिल दीपावली के बारे में

भारत में अधिकांश लोग दीपावली का पर्व, सूर्यास्त के पश्चात प्रदोष काल में अमावस्या तिथि पर मनाते हैं। यद्यपि, तमिल नाडु में दीपावली तब मनायी जाती है, जब सूर्योदय से ठीक पहले ब्रह्म मुहूर्त के समय चतुर्दशी तिथि पड़ती है।

साल 2024 में तमिल दीपावली कब मनाई जाएगी?

  • तमिल दीपावली 31 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
  • दीपावली मूहूर्त सूर्योदय से पूर्व - 04:53 AM से 06:05 AM
  • अवधि - 01 घण्टा 12 मिनट्स
  • उत्तर भारत में दीपावली 1 नवम्बर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

दीपावली मुहूर्त जो आमतौर पर ब्रह्म मुहूर्त के साथ व्याप्त होता है वह तेल स्नान करने, नये कपड़े पहनने, मिट्टी के दीपक जलाने और पूजा के पटाखे जलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

  • सथुर्दसी तिथि प्रारम्भ - 30 अक्टूबर, 2024 को 01:15 PM बजे
  • सथुर्दसी तिथि समाप्त - 31 अक्टूबर, 2024 को 03:52 PM बजे

इस दिन के अन्य शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:23 AM से 05:14 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:48 AM से 06:05 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:19 AM से 12:04 PM
  • विजय मुहूर्त 01:33 PM से 02:18 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 05:18 PM से 05:43 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 05:18 PM से 06:34 PM
  • अमृत काल 05:32 PM से 07:20 PM
  • निशिता मुहूर्त 11:16 PM से 12:07 AM (01 नवम्बर)

तमिल नाडु में लोग दीपावली के दिन प्रातःकाल शीघ्र उठते हैं, सूर्योदय से पूर्व स्नान करते हैं, नवीन वस्त्र धारण करते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं, मिट्टी के दीप प्रज्वलित करते हैं तथा पटाखे जलाते हैं। तमिल नाडु के अतिरिक्त, पड़ोसी राज्य कर्णाटक में भी लोग चतुर्दशी तिथि पर तमिल नाडु के समान ही पूजन व अनुष्ठान करते हैं। इसीलिये, तमिल नाडु व कर्णाटक में, चतुर्दशी तिथि दीपावली का मुख्य दिन होता है तथा भारत के अन्य भागों के विपरीत, इन राज्यों में सन्ध्या के समय नहीं, अपितु भोर में मिट्टी के दीपक और पटाखे जलाये जाते हैं।

उत्तर भारत में, दीपावली का पर्व भगवान राम के अयोध्या आगमन की प्रसन्नता में मनाया जाता है, किन्तु तमिल नाडु तथा कर्णाटक में, दीपावली का पर्व देवी सत्यभामा एवं भगवान कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर के वध के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि, तमिल नाडु तथा कर्णाटक में दीपावली उत्सव, भारत के अन्य राज्यों से एक दिन पहले अथवा उसी दिन मनाया जा सकता है। चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, चतुर्दशी व अमावस्या तिथि के आरम्भ एवं अन्त के आधार पर यह अन्तर आ जाता है।

तमिल नाडु तथा कर्णाटक में चतुर्दशी के दिन जो अनुष्ठान होते हैं, वे भारत के अन्य भागों में भी नरक चतुर्दशी और अभ्यङ्ग स्नान के नाम से किये जाते हैं। हालाँकि, अन्य राज्यों में इसे तेल स्नान के रूप में जाना जाता है तथा नरक चतुर्दशी के दिन इस स्नान का विशेष महत्व होता है।

divider
Published by Sri Mandir·January 13, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook