कजरी तीज पर क्या करें और क्या नहीं
कजरी तीज पर क्या करें और क्या नहीं

कजरी तीज पर क्या करें और क्या नहीं

2 सितम्बर, 2023, शनिवार जानें कजरी तीज पर इन बातों का रखें ध्यान


कजरी तीज का त्योहार आने वाला है। भादो मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को देश के विभिन्न क्षेत्रों में कजरी तीज का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कजरी तीज को कजली तीज, बड़ी तीज, नीमड़ी तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।

किसी भी व्रत और त्योहार के दौरान कुछ पुण्य कार्य करने चाहिए और कुछ ऐसे कार्य होते हैं जो नहीं करने चाहिए। तो क्या आप ये जानते हैं कि कजरी तीज के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो बने रहे हमारे साथ इस विडियो में।

कजरी तीज के दिन क्या करें

इस दिन गायों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आटे की सात लोइयां बनाकर उन पर घी, गुड़ रखकर गाय को खिलाने के बाद भोजन ही भोजन करें। इसके अलावा इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है, इसमें अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करें और अपने हाथों में मेहंदी अवश्य लगाएं। इस दिन भजन-कीर्तन करें और किसी भी व्यक्ति से कटु शब्दों का प्रयोग न करें। इस दिन महिलाओं को हाथों में चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए।

तो दोस्तों यह था कजरी तीज व्रत के दौरान किए जाने वाले कार्य। लेकिन इस दिन क्या नहीं करना चाहिए यह जानना भी बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं, कजरी तीज व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

कजरी तीज के दिन क्या ना करें

इस दिन पति की सेवा करें और उससे किसी भी प्रकार का झगड़ा ना करें। इस दिन व्रत के दौरान भूलकर भी जल ग्रहण ना करें। कजरी तीज के दिन किसी की भी चुगली नहीं करनी चाहिए। इस दिन बुजुर्गों का अपमान ना करें। कजरी तीज के दिन महिलाओं को भूलकर भी सफेद वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। इस दिन विवाहित महिलाओं को हाथों में चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए। खाली हाथ रखना काफी अशुभ माना जाता है।

तो दोस्तों यह था कजरी तीज के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं के बारे में संपूर्ण जानकारी। हम आशा करते हैं कि हम कामना करते हैं कि कजरी तीज व्रत का शुभ फल आपको मिले और आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे।आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। महादेव की कृपा दृष्टि आप पर हमेशा बनी रहे।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
महालक्ष्मी व्रत 2025 कब है?
जानें 2025 के महालक्ष्मी व्रत की तिथि, महत्व, व्रत की कथा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की विधि, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि हो।
thumbnail
राधा अष्टमी 2025 कब है?
जानें 2025 की राधा अष्टमी की तारीख, महत्व, व्रत की कथा और राधारानी को प्रसन्न करने की विधि, जिससे जीवन में प्रेम, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त हो।
thumbnail
ललिता सप्तमी 2025 कब है?
जानें 2025 की ललिता सप्तमी की तारीख, महत्व, व्रत की कथा और देवी ललिता को प्रसन्न करने की विधि, जिससे मिले जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि।
thumbnail
अजा एकादशी कब है
अजा एकादशी व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और पौराणिक कथा जानें। यह लेख सरल हिंदी में पूरी जानकारी देता है।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook