सुहागन स्त्रियों के लिए पहला मंगला गौरी व्रत 2025 लेकर आएगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद। जानें व्रत की महिमा, तिथि और पूजन से जुड़ी खास बातें
प्रथम मंगला गौरी व्रत हिन्दू महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए सावन महीने के पहले मंगलवार को रखा जाता है। इसमें माता गौरी की पूजा, कथा और व्रत का विशेष महत्व होता है।
सावन महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह पावन दिन मां गौरी को समर्पित होता है। अत: सावन महीने के हर मंगलवार पर विवाहित महिलाएं व्रत रख मां गौरी की पूजा-उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। वर्ष 2025 में श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई, शुक्रवार को हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त, शनिवार को होगा। इस दौरान भक्तों को कुल 4 सावन सोमवार का सौभाग्य प्राप्त होगा। पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, जो शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।
मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 03:53 ए एम से 04:35 ए एम तक |
प्रातः सन्ध्या | 04:14 ए एम से 05:17 ए एम तक |
अभिजित मुहूर्त | 11:37 ए एम से 12:31 पी एम तक |
विजय मुहूर्त | 02:20 पी एम से 03:14 पी एम तक |
गोधूलि मुहूर्त | 06:50 पी एम से 07:11 पी एम तक |
सायाह्न सन्ध्या | 06:51 पी एम से 07:54 पी एम तक |
अमृत काल | 09:59 पी एम से 11:33 पी एम तक |
निशिता मुहूर्त | 11:43 पी एम से 12:25 ए एम, 16 जुलाई तक |
श्रावण माह में इस साल कुल 4 मंगलवार पड़ रहे हैं, जिससे 4 मंगला गौरी व्रत रखे जायेंगे। माता पार्वती को समर्पित ये व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं इस व्रत के प्रभाव से उत्तम वर पाती हैं। इसके साथ ही मान्यता ये भी है कि मंगला गौरी व्रत रखने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
भगवान महादेव व मां पार्वती की उपासना के लिए यूं तो हर दिन मंगलकारी है, लेकिन श्रावण मास का विशेष महत्व है। श्रावण का सोमवार जहां शिव जी को समर्पित है, वहीं इस मास में पड़ने वाले मंगलवार को माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी का चमत्कारी व्रत किया जाता है। मान्यता है कि पार्वती जी ने भगवान शिव को पाने के लिए कई व्रत अनुष्ठान किए थे। मंगला गौरी व्रत उन्हीं में से एक है।
श्रावण मास में आने वाला मंगला गौरी व्रत भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती को समर्पित है। इस वर्ष अधिकमास होने के कारण जातकों को माता की उपासना के लिए अधिक व्रत मिलेंगे। मान्यता है कि जो सुहागिन स्त्रियां नियमपूर्वक इस व्रत का पालन करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय न हो, उनके लिए भी मंगला गौरी व्रत बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। वहीं, यदि कोई कुंवारी कन्या सुयोग्य वर पाने की इच्छा से ये व्रत रखती है, तो माता पार्वती उसकी भी मनोकामना शीघ्र पूर्ण करती हैं। इसके अलावा जो निःसंतान जोड़े संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें इस व्रत के प्रभाव से उत्तम संतान प्राप्त होती है।
तो यह थी श्रावण के प्रथम मंगला गौरी व्रत से जुड़ी जानकारी, हमारी कामना है कि आपका ये व्रत सफल हो और भोलेनाथ व माता पार्वती की कृपा से आपका जीवन सुख सौभाग्य से परिपूर्ण रहे। ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' के साथ।
Did you like this article?
2025 में दूर्वा अष्टमी कब है, इसका महत्व, व्रत कथा और पूजन विधि जानें। भगवान गणेश को प्रिय दूर्वा घास के इस व्रत का सही विधान और धार्मिक महत्व पढ़ें।
2025 में महालक्ष्मी व्रत कब है, इसका महत्व, व्रत कथा और पूजन विधि जानें। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सही मंत्र, सामग्री और चरणबद्ध पूजन प्रक्रिया पढ़ें।
2025 में राधा अष्टमी कब है, इसका महत्व, व्रत कथा और पूजन विधि जानें। श्री राधारानी की कृपा पाने के लिए सही मंत्र, सामग्री और चरणबद्ध पूजन प्रक्रिया पढ़ें।