
"राधा रानी की कृपा से जीवन को संपूर्ण बनाएं, 'मेरी बिनती यही है राधा रानी' भजन पढ़ें!"
ये भजन राधा रानी के प्रति प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। इसे गाने और सुनने से मन में शांति, आनंद और ईश्वर के प्रति आस्था जागृत होती है। यह भजन भक्त को सच्चे प्रेम और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राधा रानी की कृपा से जीवन में संतुलन, सद्भाव और सुख-शांति का अनुभव होता है।
मेरी विनती यही है राधा रानी
कृपा बरसाए रखना
हे कृपा बरसाए रखना
॥ हे महारानी कृपा बरसाए...॥
मेरी विनती यही है राधा रानी…
हो मुझे तेरा ही सहारा महारानी
चरणो से लिपटाये रखना,
कृपा बरसाए रखना
॥ हे महा रानी कृपा बरसाए...॥
छोड़ दुनिया के झूठे नाते सारे
किशोरी तेरे दर पे आ गया,
कृपा बरसाए रखना
॥ हे महा रानी कृपा बरसाए..॥
मैंने तुमको पुकारा बृजरानी
जग से बचाये रखना,
कृपा बरसाए रखना
॥ हे महा रानी कृपा बरसाए..॥
श्री राधे, श्री राधे, श्री राधे
श्री राधे, श्री राधे, श्री राधे
इन सासों की माला में
सदा ही तेरा नाम सिमरूँ
लगी लगन श्री राधा नाम वाली
लगन ये लगाये रखना,
कृपा बरसाए रखना
॥ हे महा रानी कृपा बरसाए...॥
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा
तेरे नाम के रंग में रंग के
मैं डोलूँ बृजगलियन में
हे राधा रानी हे महा रानी
कहें चित्र विचित्र श्यामा प्यारी
वृंदावन बसाये रखना,
कृपा बरसाए रखना
॥ हे महा रानी कृपा बरसाए...॥
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा
श्री राधा, श्री राधा, श्री राधा
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।