माता रानी के भवन में
image

माता रानी के भवन में

"माता रानी के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं, 'माता रानी के भवन में' भजन पढ़ें!"

माता रानी के भवन में भजन के बारे में

देवी माता की पूजा और भक्ति के लिए गाया जाने वाला ये एक महत्वपूर्ण भजन है। इसको गाने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं और आंतरिक शांति मिलती है। यह भजन श्रद्धा को बढ़ाता है, डर और तनाव को दूर करता है, और मनुष्य के आत्मिक विकास में सहायक होता है। माता रानी की कृपा प्राप्त करने का यह एक सरल और प्रभावी तरीका है।

माता रानी के भवन में

मन लेके आया,

माता रानी के भवन में

बड़ा सुख पाया,

बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

॥ मन लेके आया...॥

जय जय माँ, अम्बे माँ,

जय जय माँ, जगदम्बे माँ

जय जय माँ, अम्बे माँ,

जय जय माँ, जगदम्बे माँ

मैं जानू वैष्णव माता,

तेरे ऊँचे भवन की माया,

भैरव पर क्रोध में आके,

माँ तूने त्रिशूल उठाया ।

वो पर्बत जहां पे तूने,

शक्ति का रूप दिखाया,

भक्तो ने वहीँ पे मैया,

तेरे नाम का भवन बनाया ॥

बड़ा सुख पाया,

बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

॥ मन लेके आया...॥

॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥

तेरे तेज ने ज्वाला मैया,

जब उजियारा फैलाया,

शाह अकबर नंगे पैरों,

तेरे दरबार में आया ।

तेरी जगमग ज्योत के आगे,

श्रद्धा से शीश झुकाया,

तेरे भवन की शोभा देखी,

सोने का क्षत्र चढ़ाया ॥

बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

॥ मन लेके आया...॥

॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥

हे चिंतपूर्णी माता,

तेरी महिमा सबसे न्यारी,

दिए भाईदास को दर्शन,

तू भक्तो की है प्यारी ।

जो करे माँ तेरा चिंतन,

तू चिंता हर दे सारी,

तेरे भवन से झोली भरके,

जाते हैं सभी पुजारी ॥

बड़ा सुख पाया,

बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

॥ मन लेके आया...॥

॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥

माँ नैना देवी तूने,

यह नाम भगत से पाया,

नैना गुज्जर को तूने,

सपने में दरश दिखाया ।

आदेश पे तेरे उसने,

तेरा मंदिर बनवाया,

जीवन भर बैठ भवन में,

माँ तेरा ही गुण गया ॥

बड़ा सुख पाया,

बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

मन लेके आया,

माता रानी के भवन में

बड़ा सुख पाया,

बड़ा सुख पाया,

माती रानी के भवन में ।

जय जय माँ, अम्बे माँ,

जय जय माँ, जगदम्बे माँ

जय जय माँ, अम्बे माँ,

जय जय माँ, जगदम्बे माँ

divider
Published by Sri Mandir·December 12, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook