घर में कहाँ लगाएं शिव जी की तस्वीर? जानें सही दिशा और वास्तु टिप्स, ताकि घर में बनी रहे शांति, समृद्धि और भगवान शिव का आशीर्वाद!
काल के भी काल महाकाल की तस्वीर घर में लगाना बहुत ही शुभ होता है। घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से कलह नहीं होती है और बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार महादेव की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सके।
- शिव महापुराण के अनुसार महादेव और माता पार्वती का निवास कैलाश पर्वत है। यहां पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। इसलिए भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति भी उत्तर दिशा में ही स्थापित करन सबसे ज्यादा शुभ होता है।
- शिव महापुराण के अनुसार घर में केवल छोटे आकार का शिवलिंग ही स्थापित करन शुभ होता है। घर के उत्तरी भाग में शिवलिंग को स्थापित करन सबसे ज्यादा श्रेष्ठ होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में बड़ी मूर्तियां को नहीं रखने की सलाह दी जाती है। वस्तु शास्त्र में केवल 9 उंगलियों के बराबर की मूर्ति को रखने की सलाह दी जाती है। बता दें आदर्श रूप से मोतियों का आकार 7 इंच तक हो सकता है।
- भगवान शिव की उत्तर दिशा में ऐसी तस्वीरों को लगान चाहिए। जिसमें वो ध्यान लगा कर बैठे हुए हो, या फिर नदी पर बैठे हुए हो। इसके अलावा भोलेनाथ की तस्वीर को ऐसी जगह रखन चाहिए, जिस से घर का हर कोई व्यक्ति उनके दर्शन कर सकें।
- भक्त भगवान शिव की तस्वीर के साथ उनके पूरे परिवार की भी तस्वीर लगा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखन चाहिए कि भगवान शिव की ऐसी तस्वीर कभी नहीं लगाएं, जिसमें भोले शंकर क्रोध मुद्रा में हो, क्यों कि यह विनाश का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख शांति के लिए अच्छी नहीं होती है।
- भोलेनाथ की मूर्ति या तस्वीर के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखन चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि शिवजी की तस्वीर पर धूल-मिट्टी न चढ़ें। इससे घर में दोष बढ़ता है और आपको धन की हानि भी झेलनी पड़ सकती है।