image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शनि देव की शायरी | Shani Dev Shayari

दिल को छू जाए ऐसी शनि देव शायरी! भक्ति, न्याय और कर्म की सीख से भरपूर शायरी पढ़ें, हर लम्हा शनि देव की कृपा का एहसास करें।

भगवान शनि के बारे में

शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। उनका नाम सुनते ही अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का भाव मन में आता है। जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियाँ शनि देव के कर्म सिद्धांत को समझने का अवसर देती हैं। इस लेख में जानिए शनि देव की शायरी, जिसे आप भक्ति भाव, आत्मचिंतन या प्रेरणा के लिए पढ़ और साझा कर सकते हैं।

शनि भगवान की शायरी

शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता माना जाता है। वे हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और जीवन में सही रास्ते पर चलने की सीख देते हैं। शनि देव की भक्ति मन में धैर्य और आत्मसंयम बढ़ाती है। भक्त मानते हैं कि शनि देव का स्मरण करने से परेशानियाँ कम होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है। शनि देव की शायरी इन्हीं भावनाओं को सरल और प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त करती है, जो इंसान को मजबूत बनाती है और कर्म के महत्व का एहसास कराती है।

शनि देव शायरी हिंदी में

शनिवार के शुभ दिन पर चल मन शनि के धाम,

जो पूजा शनिदेव की करे उसके बन जाएँ बिगड़े काम..!! जय शनिदेव

भले ही मूर्ति बनकर बैठे है पर मेरे साथ खड़े है,

आये संकट जब भी मुझ पर मुझ से पहले मेरे शनि देव लड़े है..!!

शनि वो हस्ती है जिस से मिलने के लिए यह पूरा संसार तरसता है,

और हम उससे उसी महफिल्म रोज उनके दिल में बिठा के रखते हैं ..!!

सेवा हर इंसान की कीजिए और उम्मीद किसी से मत रखना,

क्योंकि सेवा का सही कीमत ईश्वर दे सकता है आदमी नहीं..!!

धन दौलत को चाहने वाला फकीर हो जाता है,

और शनि महाराज को चाहने वाला अमीर हो जाता है..!!

दौलत छोड़ी, दुनिया छोड़ी सारा खजाना छोड़ दिया,

शनि देव के प्यार में दिवानों ने राज घराना छोड़ दिया..!!

कर्म करो ऐसा कि सबको हो फक्र,

हरदम समय का चलता है चक्र,

सिर्फ भगवान शनि की दृष्टि,

ना हो हमारे शुभ कार्यों पर वक्र..!!

कभी मंगल तो कभी शनि, कभी राहु भारी है,

हर किसी के जीवन में इक संघर्ष जारी है..!! शुभ शनिवार

अगर आज दुःख के बादल छाएं है,

तो कल सुख की बरसात भी लाएंगे,

मैं भी भगवान शनि देव का भक्त हूँ,

देखता हूँ कब तक मुझे वो रुलाएंगे..!! ॐ शनि देवाय नमः

मौत का डर उनको लगता है जिनके कर्मों मे दाग है,

हम तो Shanidev के भक्त है हमारे तो खून में ही आग है..!!

चल रहा हूं शनि बाबा कि छाया और तेरा ही आशीर्वाद है,

बाकी तो धन दौलत का जंजाल है..!!

पीपल के पेड़ के नीचे कितना भी दीपक जला लो,

अगर गरीब आदमी का पेट खाली है ऐसे कर्म का क्या फायदा..!! जय हो शनि महाराज की

आज शनिवार है शनिदेव का वार है और,

आप लोगों पर शनि महाराज का आशीर्वाद सदा बना रहे..!!

दुनिया कहती है कि मैं पागल हूं,

लेकिन वह क्या जाने मैं शनि महाराज का दीवाना हूँ..!!

शनिदेव और मैं दोनों ही बड़े दिलवाले हैं,

वह मेरी गलतियों को माफ करता है,

और मैं उनकी सेवा करता हूं..!!

ये शनि देव जिंदगी भले ही छोटी देना,

लेकिन वर्षों तक दुनिया वालों के दिलों में राज करूं,

और अच्छे कर्म कर सकू..!! जय हो शनि देव की

अच्छे कर्म करने का अगर करो वादा,

तो शनि देव किसी काम में नहीं डालेंगे बाधा..!! जय श्री शनि देव महराज

सिर्फ यह मत सोचो कि शनि देव दुःख देते है,

उस दुःख में जीवन के सत्य का पता चलता है..!! ॐ शनिचराय नमः

भगवान शनि देव कर्म फल दाता है,

जैसा कर्म करोगे, वैसा फल पाओगे..!! जय श्री शनि भगवान की

माया को चाहने वाला हमेशा बिखर जाता है,

और शनि देव को चाहने वाला हमेशा निखर जाता है..!!

आज की हालत में यह सच है की शनिदेव किसी भी इंसान को नहीं छोड़ते,

चाहे वो गरीब हो या अमीर..!!

एक शनि देव ही है जो हमें आगे बढ़ने के लिए उत्साह देते है,

और जब दुनिया वाले हमारा साथ छोड़ देते हैं,

तब शनि देव ही काम आते है..!!

बहुत ही मुश्किल है इस संसार में दो वक्त का खाना मिलना,

जिसको मिला है उसने आराम से खाया है,

जिसको नहीं मिली वह सुखी-भासी खाया है..!!

मैंने सारे काम शनि महाराज का नाम लेकर ही करता हूं,

और लोग समझते हैं कि यह लड़का बहुत भाग्यशाली है..!!

दुनिया वालों ने मुझे सबक सिखाया है,

लेकिन एक शनि बाबा ही है जो मुझे कभी ताना नहीं मारते..!!

आग लगे उस जवानी को,

ज़िसमे शनिदेव नाम की दिवानगी न है..!!

आँधी तूफान से वो डरते है जिनके मन में प्राण बसते है,

वो मौत देखकर भी हँसते है जिनके मन में शनि देव बसते है..!!

बाबा शनि देव मुझे अपने आप में यूं ही संभालो,

कि मैं ना रहूं तुम बिना और अपने आप से खुद का हो जाऊं..!!

कैसे बोल दूं कि मेरी हर मन्नत बेअसर हो गई,

मेरे ऊपर जब भी कष्ट आया तो मेरे शनि महाराज को खबर हो गई..!!

दुनिया वालों के दिखावे के इश्क और प्यार से दूर रहता हूं,

इसीलिए में शनि महाराज की भक्ति के नशे में चूर रहता हूं..!!

आप पर शनि देव महाराज का आशीर्वाद बना रहे,

और बदल दे आपका भाग्य जो आप की जिंदगी में अभी तक न पाया हो..!!

न्याय के रक्षक और भक्तों के पालक श्री शनि महराज की,

मंगल कृपा-दृष्टि सभी जन पर बनी रहे यही कामना करता हूँ..!!

देव शनि की महिमा देखो करते न्याय बराबर देखो,

जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते उनकी शरण में जाकर देखो..!!

बुरे कर्म करने वाल फ़कीर हो जाता है,

शनि देव को चाहने वाला अमीर हो जाता है..!! जय शनि देव महराज

जो सत्य के मार्ग पर चलते है,

शनि देव उनका बुरा नहीं करते है..!! ॐ शं शनैश्चराय नमः

प्यार में पागल लड़के और लड़कियां,

रोज डे के दिन गुलाब के बिना नहीं रह सकते,

और हम तो शनि के दीवाने हैं,

जो शनिवार के दिन गिनते रहते हैं..!!

सत्य बात अच्छा काम करने वालों की इज्जत करो,

बिगाड़ने वालों की नहीं और आपका यह दिन शुभ हो..!!

divider
Published by Sri Mandir·January 23, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook