
दिल को छू जाए ऐसी जय श्री राम शायरी! 2 लाइन में भक्ति और प्रेरणा से भरपूर शायरी पढ़ें, हर लम्हा भगवान राम की याद में डूब जाएँ।
जय श्री राम सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि आस्था, साहस और मर्यादा का प्रतीक है। राम का नाम लेते ही मन में एक अलग ही भरोसा जागता है और जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी शक्ति मिलती है। इस लेख में जानिए जय श्री राम की शायरी, जो भक्ति, प्रेरणा और राम भक्तों की भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करती है।
जय श्री राम हिंदू धर्म में आस्था, मर्यादा और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। भगवान राम को आदर्श जीवन और सत्य के मार्ग पर चलने वाला माना गया है। राम नाम का स्मरण मन को शांति देता है और जीवन में धैर्य व साहस का संचार करता है। भक्तों का विश्वास है कि जय श्री राम का उच्चारण नकारात्मकता को दूर करता है और आत्मबल को मजबूत बनाता है।
जय श्री राम की शायरी इन्हीं भावनाओं को सरल और प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त करती है, जो मन में भक्ति के साथ आत्मविश्वास भी भर देती है।
जो तुम सोचते हो माना वो सही है
पर बात वो ही सही है,
जो हमने कही है
!!…जय..श्री..राम..!!
राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो,
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान
!!…जय..श्री..राम..!!
क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या सीता है,
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला,
वो पुरुषोत्तम राम हैं,
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम
!!…जय..श्री..राम..!!
हमारी तकदीर से जलना छोड़ दे,
हम घर से दवा नहीं
श्रीराम की दुआ लेकर निकलते हैं
!!…जय..श्री..राम..!!
दुश्मन बनकर मुझसे जीतने चला था,
ऐ नादान मेरे श्रीराम से मोहब्बत कर लेता तो,
मैं खुद ही हार जाता
!!…जय..श्री..राम..!!
कलम की धार तेज कर
स्याही खून की बना दो,
हर एक हिन्दू के अन्दर
भगवाँ को जगा दो
!!…जय..श्री..राम..!!
राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा है,
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता है
!!…जय..श्री..राम..!!
अयोध्या के वासी राम,
रघुकुल के कहलाये राम,
पुरुषों में हैं उत्तम राम,
सदा जपो हरी राम का नाम
!!…जय..श्री..राम..!!
काश मैं ऐसी शायरी लिखूँ
श्रीराम तेरी याद में,
तेरी तस्वीर दिखाई दे
हर अल्फ़ाज़ में
!!…जय..श्री..राम..!!
ज़िन्दगी का क्या है, हर पल सताएगी,
राम भक्तों का
चुनौतियां कुछ ना कर पाएंगी
!!…जय..श्री..राम..!!
गूंजता रहेगा सदियों तक
एक ऐसा अंजाम लिख देंगे,
लहू के हर एक कतरे से
जय श्री राम लिख देंगे
चलता रहा हूँ अग्निपथ पर
चलता चला जाऊँगा,
श्रीराम का भक्त हूँ,
झुकना मैंने सीखा नहीं
!!…जय..श्री..राम..!!
चिंगारियों को हवा देकर
हम दामन नहीं जलाते,
हमारे मजबूत इरादे ही
जिहादियों में आग लगा देते हैं
!!…जय..श्री..राम..!!
जो भक्त है श्री राम का,
उसका कल्याण होता है,
हर कदम पर उसके,
प्रभु का आशीर्वाद होता है
राम नाम की रट लगा लो,
दुख-दर्द सब दूर हो जाएंगे,
जीवन के हर मोड़ पर,
राम तुम्हारे संग नजर आएंगे
राम की लीला अपरंपार है,
उनका हर शब्द सार है,
जो भी करता राम भक्ति,
उसका जीवन उद्धार है
जिनके दिल में राम बसते,
वे किसी बात से डरते नहीं,
राम के भक्त को कोई संकट
छू भी नहीं सकता कहीं
राम नाम की महिमा न्यारी,
इसमें छुपी है शक्ति सारी,
हर मुश्किल का हल मिलेगा,
बस ले लो राम की सवारी
क्यों रोते हो जीवन में
जब राम का सहारा है,
हर संकट को मिटा देंगे,
बस राम ने तुम्हें पुकारा है
राम के बिना जीवन अधूरा,
भक्ति ही सच्चा रास्ता,
हर मुश्किल में राम हैं संग,
यही है जीवन का वास्ता
तू चाहे मंदिर या मस्जिद,
पर राम का ध्यान कर,
हर दुख से मुक्ति मिलेगी,
राम के भजन का गुणगान कर
राम-नाम का दीप जलाओ,
अंधकार मिट जाएगा,
हर खुशी तुम्हें मिलेगी,
जीवन सरल हो जाएगा
राम भक्ति में खो जाओ,
सारे दुःख दूर हो जाएंगे,
राम का नाम जो लेता,
उसके जीवन में रंग छा जाएंगे
श्रीमंदिर के साथ Online Puja बुक करना आसान और सुविधाजनक है, जहाँ आप घर बैठे अपनी पसंद की पूजा या हवन कुछ ही क्लिक में बुक कर सकते हैं। अनुभवी पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न की जाती है, जिससे आपको बिना कहीं जाए दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।
Did you like this article?

भगवान शायरी और भक्ति शायरी की शानदार कलेक्शन पाएं। पढ़ें भावपूर्ण, प्रेरणादायक और भक्तिमय कविताएं जो आपके दिल को छू जाएँ। हर अवसर के लिए उपयुक्त।

मां दुर्गा के इस पावन पर्व पर भेजें शुभकामनाओं भरे संदेश। पाएं चैत्र नवरात्रि के लिए बेहतरीन विशेज़ और मैसेज हिंदी में, जो श्रद्धा और प्रेम से भरपूर हों।

मां दुर्गा की भक्ति से भरे इन नौ दिनों में भेजें स्नेह और आस्था से भरी शुभकामनाएं। पाएं बेस्ट नवरात्रि विशेज़ और मैसेज हिंदी में, जो अपनों के दिल को छू जाएं।