शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर क्या संदेश भेजें सोच रहे हैं? अब और नहीं! यहां मिलेंगी दिल छूने वाली Happy Teachers Day 2026 की शुभकामनाएं हिंदी में अपने गुरुओं, अध्यापकों और मार्गदर्शकों के लिए।

शिक्षक दिवस के बारे में

टीचर्स डे हर बच्चे के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन बच्चे अपने अध्यापकों को धन्यवाद देने का मौका पाते हैं और उन्हें यह बताने का मौका मिलता है कि उनका जीवन में क्या महत्व है। इसी वजह से टीचर्स डे को बच्चों और शिक्षकों के बीच अच्छे रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

टीचर्स डे क्यों खास है?

टीचर्स डे हम अपने गुरुओं के सम्मान में मनाते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु को भगवान से भी बड़ा बताया गया है। "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर।" इसका मतलब है कि गुरु हमें जीवन का सही रास्ता दिखाते हैं। जैसे भगवान हमें जीवन देते हैं, वैसे ही गुरु हमें सही दिशा और सच्चा ज्ञान देकर हमारे जीवन को सफल बनाते हैं। वो हमें अंधकार से निकालकर रोशनी की ओर ले जाते हैं। इसलिए शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाले नहीं होते, वे हमारे जीवन के मार्गदर्शक भी होते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में अर्जुन को सिर्फ अपना शिष्य नहीं बनाया, बल्कि उसे गुरु-शिष्य परंपरा का उदाहरण बनाया। उन्होंने खुद को गुरु के रूप में प्रस्तुत करके यह बताया कि एक सच्चा गुरु ही अपने शिष्य को धर्म, कर्म और ज्ञान की सही समझ दे सकता है।

21 टीचर्स डे विसेज: अपने शिक्षक को ये संदेश जरुर भेजें 

1. आपकी मेहनत और प्यार को सलाम,

शुक्रिया गुरुजी, आपने हमें इंसान बनाया,

Happy Teachers Day!

2. जब-जब मैं गिरा मुझे उठाया,

जीवन का सही रास्ता दिखाया,

अच्छे-बुरे में फर्क समझाया,

शिक्षक दिवस पर ढ़ेर सारा धन्यवाद और शुभकामनाएं

3. आपका ज्ञान, आपकी सीख,

हमेशा हमारे साथ है।

आप जैसे गुरु पर हमें गर्व है,

आप ही हमारे जीवन की राह हैं।

हैप्पी टीचर्स डे!

4. शब्द नहीं मेरे पास आभार जताने को,

आपके जैसे गुरु पाकर धन्य हुआ जीवन।

आपने सिखाया कैसे चलना है रास्तों पर,

आपके चरणों में सादर नमन।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ!

5. गुरु वही जो अंधेरे से उजाले की ओर ले जाए,

जो हर मोड़ पर सही राह दिखाए।

ऐसे सभी शिक्षकों को आज के दिन मेरा प्रणाम।

हैप्पी टीचर्स डे!

6. आपने पढ़ाया नहीं, जीना सिखाया है।

हर कठिनाई में हमें संभाला है।

गुरु के रूप में आपका साथ पाकर

हमारा जीवन सच में निखरा है।

शिक्षक दिवस पर कोटि-कोटि नमन!

7.गुरु ही हैं असली रत्न,

जो बिना कुछ माँगे ज्ञान दें अनमोल।

आपके जैसा शिक्षक पाकर,

हमेशा रहेगा दिल में गर्व और बोल।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ!

8. टीचर वो दीपक हैं जो खुद जलकर

हमें रोशनी देते हैं।

आपका साथ पाकर हमारा जीवन

सच में बदल गया है।

हैप्पी टीचर्स डे!

9. गुरु का साया है जहाँ,

वहाँ अंधकार टिक नहीं सकता।

आपके आशीर्वाद से हमारा भविष्य

उज्ज्वल हो सकता है।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

10. ज्ञान की जो राह हमें दिखाई,

हर मोड़ पर मदद की छाया बनाई,

आपके बिना क्या होता हमारा सफर,

शुक्रगुज़ार हैं हम, हे शिक्षक अमर।

हैप्पी टीचर्स डे!

11. टीचर्स डे पर दिल से कहते हैं,

आपके बिना हमारी कोई पहचान नहीं।

जो आज हम हैं,

उसमें आपकी सीख की जान है।

शिक्षक दिवस मुबारक हो!

12. आपने हमें किताबों से ज़्यादा

ज़िंदगी का मतलब सिखाया।

आपका धन्यवाद शब्दों में नहीं,

दिल से निकलता है।

गुरुजनों को प्रणाम – Happy Teachers Day!

13. गुरु ज्ञान का वो स्रोत हैं

जो कभी सूखता नहीं।

टीचर्स डे पर आपके चरणों में

शत-शत नमन।

शिक्षक दिवस की बधाई!

14. आपने हमें अक्षरों से शब्द,

और शब्दों से सोच दी।

आपका धन्यवाद जीवनभर रहेगा।

टीचर्स डे की ढेरों शुभकामनाएँ!

15. जैसे मंदिर में भगवान,

वैसे ही स्कूल में शिक्षक का स्थान।

आपके आशीर्वाद से ही है हमारा सम्मान।

Happy Teachers Day!

16. आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना

आप ही को हमने गुरु है माना,

सीखा है सब कुछ आपसे हमने,

कलम का मतलब आपसे है जाना।

17. क्या दूं गुरु-दक्षिणा,

मन ही मन मैं सोचूं।

चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा,

अगर जीवन भी अपना दे दूं।

18. शिक्षक का स्थान सबसे ऊंचा,

उन्होंने हमें बनाया अद्भुत।

बच्चों के मन में रोशनी लाते,

उन्हें सही राह दिखाते।

19. गुरु बिना ज्ञान कहां,

उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।

गुरु ने दी शिक्षा जहां,

उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।

20. जीने की कला सिखाते शिक्षक

ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक

पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता

अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।

21. मिट्टी से जिसने सोना बनाया,

जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।

प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,

लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।

शिक्षक दिवस सिर्फ एक स्कूल मे होने वाला ईवेंट नहीं है यह हिंदू संस्कृति की उस परंपरा का प्रतीक है, जहाँ गुरु को ईश्वर का स्थान दिया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में उनके योगदान को याद करने और उनके प्रति भक्ति, आभार और सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

divider
Published by Sri Mandir·May 12, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

सावन महीने की शुभकामनाएं

सावन महीना भगवान शिव की भक्ति, हरियाली और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। इस पवित्र महीने में अपनों को भेजें प्यार, सुख और समृद्धि से भरी शुभकामनाएं और शिव कृपा की मंगलमय कामना करें।

right_arrow
Card Image

श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं

श्रावण अमावस्या का दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं और प्राप्त करें पितृ आशीर्वाद।

right_arrow
Card Image

श्रावण सोमवार व्रत की शुभकामनाएं

श्रावण सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र उपवास है जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इस पावन दिन पर भेजें श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook