
योगेश्वर द्वादशी 2025: जानें शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि। इस पावन दिन पर श्री कृष्ण की उपासना से पाएं विशेष आशीर्वाद!
योगेश्वर द्वादशी कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। यह पूजा भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से मनुष्य को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
योगेश्वर द्वादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इस दिन देवी लक्ष्मी और तुलसी जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु का शालिग्राम रूप में देवी तुलसी के साथ विवाह हुआ था, इसलिए यह तिथि धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है।
योगेश्वर द्वादशी को मनाने के बहुत से प्रमुख कारण इस प्रकार हैं -
इस वर्ष 2025 में योगेश्वर द्वादशी का पर्व 02 नवंबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा।
मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 04:24 ए एम से 05:15 ए एम |
प्रातः सन्ध्या | 04:49 ए एम से 06:06 ए एम |
अभिजित मुहूर्त | 11:19 ए एम से 12:04 पी एम |
विजय मुहूर्त | 01:33 पी एम से 02:18 पी एम |
गोधूलि मुहूर्त | 05:16 पी एम से 05:42 पी एम |
सायाह्न सन्ध्या | 05:16 पी एम से 06:33 पी एम |
अमृत काल | 09:29 ए एम से 11:00 ए एम |
निशिता मुहूर्त | 11:16 पी एम से 12:07 ए एम, नवम्बर 03 |
मुहूर्त | समय |
त्रिपुष्कर योग | 07:31 ए एम से 05:03 पी एम |
सर्वार्थ सिद्धि योग | 05:03 पी एम से 06:07 ए एम, नवम्बर 03 |
कार्तिक का पूरा महीना ही भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में द्वादशी तिथि के दिन व्रत पूजा करना बहुत लाभकारी होता है। इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की व्रत और पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं तथा मनुष्य को धन, स्वास्थ्य और वैभव के साथ सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और ब्रह्मा जी इस दिन पृथ्वी पर वृंदावन आते हैं — जहाँ तुलसी जी का वास होता है। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
द्वादशी तिथि में पूजा करने के लिए आपको निम्न वस्तुओं की आवश्यकता होगी:
योगेश्वर द्वादशी भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का पर्व है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने से न केवल आर्थिक और वैवाहिक सुख मिलता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में शांति, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति भी आती है। यह तिथि हर भक्त के लिए अपने ईष्ट देव की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम अवसर मानी जाती है।
भगवान श्री कृष्ण को ही योगेश्वर कहा जाता है। उन्होंने सदैव अपने से ज्यादा अपने भक्तों के वचनों का मान रखा इसलिए वह योगेश्वर कहलाए।
महाभारत से जुड़े एक प्रसंग में बताया गया है, कि युद्ध के दौरान एक दिन अर्जुन और दुर्योधन दोनों ही श्री कृष्ण को अपनी सेना में आने का निमंत्रण देने के लिए उनके पास गए। तब श्री कृष्ण ने उनसे कहा, कि वह इस युद्ध के दौरान शस्त्र नहीं उठाएंगे। ऐसे में, अर्जुन ने श्री कृष्ण को चुना और दुर्योधन ने उनकी सेना को। दूसरी और भीष्म पिता कौरवों की सेना का नेतृत्व कर रहे थे।
दुर्योधन चाहता था, कि वह पांडवों पर विजय प्राप्त करें और इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उसने भीष्म पितामह को कई अपशब्द भी कहें। इस कारण भीष्म पितामह ने प्रण लिया, कि वह इस युद्ध के दौरान श्री कृष्ण को हथियार उठाने के लिए विवश कर देंगे।
युद्ध में एक समय आया जब भीष्म पितामह शेर की तरह गरज रहे थे और कोई भी उन्हें वश में नहीं कर पा रहा था। तब श्री कृष्ण ने उन्हें रोकने के लिए अपनी कसम तोड़ दी और एक रथ के पहिए को शस्त्र के रूप में अपने हाथ में उठा लिया। इस प्रसंग के बाद ऐसा कहा गया कि अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए श्री कृष्ण ने अपने वचन को तोड़ा था, इसलिए सही अर्थों में वहीं योगेश्वर हैं, क्योंकि उन्होंने योगी होने के तीनों गुण - कर्म योग, भक्ति योग तथा गण योग को सार्थक किया था।
योगेश्वर द्वादशी की पुण्य तिथि पर ही भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार के साथ तुलसी जी का विवाह करने का भी विधान है।
इस दिन घर के आंगन या मंदिर को अच्छी तरह से स्वच्छ और शुद्ध करके आप सुंदर रंगोली बनाएं। देवी तुलसी को साड़ी और आभूषण पहना कर सजायें और उनके निकट भगवान विष्णु के रूप श्री शालिग्राम जी या भगवान विष्णु की मूर्ति रखें। अब इन दोनों का मौली या कलावा से गठबंधन करके इन्हें विवाह के बंधन में जोड़ें। इस तरह तुलसी विवाह की रस्में की जाती हैं। इस दौरान, फल, फूल तथा मिठाई चढ़ाई जाती है और सभी को प्रसाद बांटकर इस विवाह उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं।
यह थी योगेश्वर द्वादशी की संपूर्ण जानकारी। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। ऐसे ही अन्य पौराणिक तथ्यों के विषय में जानने के लिए जुड़ें रहिये श्री मंदिर से।
Did you like this article?

Book online puja with Sri Mandir easy booking, personalized rituals with your name & gotra, puja video on WhatsApp, and Aashirwad Box delivery. Trusted online puja services in India.
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।