image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

वामन द्वादशी कब है 2025?

वामन द्वादशी 2025 की तिथि, पूजा विधि और महत्व जानें। वामन भगवान के व्रत से प्राप्त करें आशीर्वाद और जीवन में सुख-शांति!

वामन द्वादशी के बारे में

वामन द्वादशी हिंदू धर्म में एक पावन तिथि मानी जाती है, जो भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित होती है। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है।

वामन द्वादशी 2025

भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र वामन द्वादशी प्रति वर्ष 2 बार मनाई जाती है। एक चैत्र माह की शुक्ल द्वादशी तिथि को, और दूसरी बार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को। आपको बता दें कि विष्णु जी के दस अवतारों में से वामन उनका पांचवां अवतार है।

वामन द्वादशी का व्रत कब किया जाएगा

  • वामन द्वादशी व्रत 09 अप्रैल 2025, बुधवार को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर किया जाएगा।
  • द्वादशी तिथि 08 अप्रैल, रात 09 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • द्वादशी तिथि का समापन 09 अप्रैल, रात 10 बजकर 55 मिनट पर होगा।

वामन द्वादशी के शुभ मुहूर्त

मुहूर्तसमय
ब्रह्म मुहूर्त04:10 AM से 04:56 AM तक
प्रातः सन्ध्या04:33 AM से 05:41 AM तक
अभिजित मुहूर्तकोई नहीं
विजय मुहूर्त02:06 PM से 02:56 PM तक
गोधूलि मुहूर्त06:17 PM से 06:40 PM तक
सायाह्न सन्ध्या06:18 PM से 07:26 PM तक
अमृत काल07:21 AM से 09:05 AM तक
निशिता मुहूर्त09 अप्रैल, 11:36 PM से 10 अप्रैल 12:22 AM तक

वामन देव पूजा विधि

  • साधक सुबह जल्दी उठें और भगवान वामन की पूजा करने से पहले पवित्र स्नान करें।
  • उनकी प्रतिमा को एक वेदी पर भाव के साथ स्थापित करें।
  • पवित्र गंगाजल से स्नान करवाएं।
  • हल्दी का तिलक लगाएं।
  • फिर पीले फूलों की माला अर्पित करें।
  • पीले वस्त्र अर्पित करें।
  • शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान वामन को फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • पूरे दिन का उपवास कर शाम को वामन कथा का पाठ करें।
  • आरती से पूजा को समाप्त करें।
  • वैदिक मंत्रों का जाप करें।
  • इसके अलावा कुछ दान-पुण्य जरूर करें।

ऐसी मान्यता है कि इस द्वादशी तिथि पर श्री हरि के वामन अवतार की पूजा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा जाता है कि यदि आप प्रतिदिन भगवान वामन को अर्पित किए हुए शहद का सेवन करते हैं, तो हर प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी। वामन द्वादशी के विशेष पूजन व व्रत से व्यावसायिक सफलता मिलती है व पारिवारिक क्लेश दूर होता है।

वामन देव की पूजा का महत्व

वामन देव की पूजा का हिंदुओं में बहुत महत्व है। भगवान वामन श्री हरि के अवतार हैं, जो एक ब्राह्मण के रूप में पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। उन्होंने देवताओं और राक्षसों के बीच शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए अवतार लिया था। वामन द्वादशी पर वामन देव की पूजा होती है। यह एक ऐसा दिन है जो बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर भक्ति की जीत का प्रतीक है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान वामन की पूजा करने से भक्त मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं और अपने पिछले जन्म के सभी पापों और कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु उन्हें सभी सांसारिक सुखों और खुशियों का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

तो यह थी वामन द्वादशी के शुभ मुहूर्त और तिथि से जुड़ी जानकारी, हम आशा करते हैं कि आपका व्रत सफल हो।

divider
Published by Sri Mandir·March 17, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2025

चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook