क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से शिवजी जीवन बदल सकते हैं? जानिए शिव पूजा के ऐसे फायदे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे।
शिवजी की पूजा करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य में सुधार और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कल्याण, मोक्ष और समृद्धि की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप से भय, रोग और बाधाएं दूर होती हैं।
सनातन धर्म में भगवान शिव को सर्वशक्तिमान माना गया है। इनकी तुलना किसी अन्य देवता से नहीं की जा सकती। सृष्टि की रचना करने वाले भगवान विष्णु भी इनकी अराधना करते हैं। माना जाता है कि संसार पर जब घोर संकट आता है तो सभी देवी देवता भगवान शिव के ही शरण में जाते हैं। शिव ही अविनाशी, सर्वगुणाधार, सर्वज्ञ हैं, जो मंगलमय है वही शिव हैं। धरती पर सुख, समृद्धि व संपन्नता भगवान शिव की ही देन है। कहते हैं जब भगवान विष्णु ने धरती पर प्रभु श्रीराम का अवतार लिया तो उन्होंने शिव जी की ही आराधना की। इसी प्रकार जब भगवान कृष्ण जी धरती पर आए तो उन्होंने भी शिव को ही सर्व व्यापक बतलाया।
हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान भी है और कठिन भी। शिवजी फल, प्रसाद के इतर एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। लेकिन पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि मुनियों समेत रावण को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कड़ा तप करना पड़ा था। शास्त्रों में भी शिव पूजा को बहुत खास माना गया है। मान्यता है कि भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना को शीघ्र पूरा कर देते हैं। शिव जी की पूजा से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है। कन्याएं 16 सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की अराधना करती हैं तो उन्हें उनकी पसंद के अनुसार शादी के लिए वर मिलता है।
Did you like this article?
अगर आप सावन का व्रत न कर पाएं तो चिंता न करें। जानें आसान और प्रभावी उपाय जो आपके व्रत के फल को प्राप्त करने में मदद करेंगे। ये उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लाएंगे।
शिव जी को क्या चढ़ाएं? जानिए पूजा में जल, दूध, बेलपत्र, भस्म, फल-फूल आदि चढ़ाने का महत्व और सही तरीका। शिव कृपा पाने के सरल उपाय।
सावन में क्या करें और क्या न करें: जानिए सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।