शनिवार व्रत में उपयुक्त आहार और खाने की सामग्री
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शनिवार के व्रत में खाना कब खाना चाहिए?

शनिवार व्रत के दौरान सात्विक और हल्का आहार लेना चाहिए। यहां जानें, क्या खाएं और कैसे व्रत का सही पालन करें।

शनिवार व्रत के बारे में

अगर आप नियमित रूप से हर शनिवार का व्रत करते हैं, तो आपको इसके नियमों को जानना बेहद जरूरी है। जैसे व्रत के दौरान क्या करें? कौन-कौन से खाद्य पदार्थों को ग्रहण करें? और ये व्रत पूरी तरह से सफल हो इसके लिए कब भोजन करें? इस लेख में हम इन्हीं सारी बातों को विस्तार से जानेंगे।

शनिवार व्रत में क्या खाना चाहिए?

शनिवार का व्रत न्याय और कर्म के देवता शनिदेव के लिए रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी जातक की कुंडली में शनि की दशा का बहुत महत्व होता है। शनि की दशा, चाल और यह कुंडली के किस भाव में उपस्थित हैं, इस से व्यक्ति के जीवन में कई शुभ अशुभ संयोग बनते रहते हैं। हमारे शास्त्रों में भी शनिदेव को क्रूर ग्रह कहा जाता है, क्योंकि वे व्यक्ति को उसके बुरे कर्मों का दंड देते हैं। जबकि वास्तव में शनिदेव क्रूर नहीं हैं, बल्कि वे व्यक्ति को अनुशासन, कर्तव्य और धर्म- कर्म का महत्व समझाते हैं। इसलिए यदि इस दिन आप व्रत रख रहें हैं तो व्रत का पारण पूरे विधि विधान के साथ और सही समय पर करें। सामान्यतः, शनिवार के व्रत के लिए भोजन से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

शनिवार के व्रत में खाना कब खाना चाहिए? 

  • इस दिन सूर्यास्त के बाद ही भोजन करें। संध्या पूजन का व्रत में विशेष महत्व होता है। शाम में संभव हो तो शनि मंदिर जाकर दर्शन करें और फिर घर आकर सात्विक भोजन से व्रत का पारण करें।   

  • मंदिर में पूजा करने और शनि देव को तेल, काले तिल, और काले वस्त्र अर्पित करने के बाद भोजन करना भी व्रत को अधिक फलदायी बनाता है।

  • शनिवार के व्रत के दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए, जिसमें अनाज और प्याज-लहसुन ना हो। फल, दूध या व्रत के विशेष खाद्य पदार्थ जैसे साबूदाने की खिचड़ी खाई जा सकती है।

  • इस व्रत में पूरे दिन अन्न ग्रहण करना वर्जित माना जाता है। शाम के समय पूजा के बाद उड़द की दाल की खिचड़ी खाकर व्रत खोला जा सकता है।

  • अपनी क्षमता के अनुसार आप केवल जल पीकर या केवल फलाहार खाकर व्रत कर सकते हैं। चूँकि एक बार नमक वाला भोजन किया जा सकता है, इसलिए आप व्रत के अंत में रात को नमक वाला भोजन ग्रहण करके भी व्रत का पारण कर सकते हैं।

शनिवार व्रत से जुड़ी खास बातें

  • शनिवार के व्रत में आप अपनी परंपरा, समयवधि और परिवार के नियमों का पालन करें।

  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्रत और भोजन करें।

  • यदि शनिवार के व्रत में आप किसी विशेष पूजा विधि का पालन कर रहे हैं, तो इसके लिए किसी जानकार ज्योतिषी या पंडित से सलाह अवश्य लें। 

  • इस दिन व्रती को अपने मन में भोजन के प्रति संयम बनाना बहुत जरूरी होता है। साथ ही जो भी फीका या फलाहार भोजन ग्रहण करें, पूरी श्रद्धा से इसे प्रसाद समझकर ग्रहण करें। 

ध्यान रहें कि शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ये न्यायप्रिय देवता माने जाते हैं जो धर्म एवं सत्य के प्रति कठोर हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके प्रति श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा जीवन में कठिनाइयों को कम करती है और आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। शनिवार व्रत के पारण में इन बातों का अवश्य ध्यान रखें। 

ऐसी ही अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिये श्री मंदिर के साथ।

divider
Published by Sri Mandir·February 12, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कालरात्रि की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का छठा दिन

नवरात्रि का छठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कूष्मांडा की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook