image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शनि जयंती 2025 कब है?

जानिए शनि जयंती 2025 की तिथि, इस दिन का आध्यात्मिक महत्व, शनि देव की पूजा की विधि और शनि कृपा प्राप्त करने के उपाय।

शनि जयंती के बारे में

शनि जयंती हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो न्याय के देवता और कर्मफल दाता भगवान शनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...

शनि जयंती

यह माह कुछ खास है क्योंकि इस माह में दंड के देवता माने जाने वाले शनिदेव की जयंती है। चलिए आज के इस खास लेख में हम जानें कि वे शनिदेव- जिनसे सब डरते हैं, फिर भी उनकी पूजा करना नहीं भूलते, उनकी जयंती कब है, और उस विशेष दिन का पंचांग क्या होगा।

हमारे पुराणों में वर्णन मिलता है कि शनिदेव भगवान सूर्य और उनकी दूसरी पत्नी छाया के पुत्र हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शनि का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या को हुआ था। तब से हर वर्ष इस तिथि को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि जयंती को शनि अमावस्या और शनिश्चर जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

इस वर्ष कब होगी शनि जयंती?

  • वर्ष 2025 में शनि जयन्ती 27 मई 2025, मंगलवार को अमावस्या तिथि पर मनाई जाएगी।
  • अमावस्या तिथि का प्रारंभ 26 मई 2025, सोमवार को दोहर 12 बजकर 11 मिनट से होगा।
  • इस तिथि का समापन 27 मई 2025, मंगलवार को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।

आइये जानते हैं शनि जयंती के पंचांग के बारे में

  • तिथि - अमावस्या
  • नक्षत्र - रोहिणी

शनि जयंती के शुभ मुहूर्त

मुहूर्तसमय
ब्रह्म मुहूर्त 03:59 ए एम से 04:40 ए एम तक
प्रातः सन्ध्या  04:20 ए एम से 05:21 ए एम तक
अभिजित मुहूर्त  11:47 ए एम से 12:42 पी एम तक
विजय मुहूर्त  02:32 पी एम से 03:27 पी एम तक
गोधूलि मुहूर्त  07:06 पी एम से 07:26 पी एम तक
सायाह्न सन्ध्या 07:07 पी एम से 08:09 पी एम तक
अमृत काल  12:00 पी एम से 01:25 ए एम, मई 28 तक
निशिता मुहूर्त  11:54 पी एम से 12:35 ए एम, मई 28 तक

विशेष योग

मुहूर्तसमय
द्विपुष्कर योग  05:02 ए एम, मई 28 से 05:21 ए एम, मई 28 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग  05:21 ए एम से 05:32 ए एम

तो यह थी शनि जयंती की तिथि के बारे में जरूरी जानकारी। शनि जयंती पर भक्त भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और उनका आशीर्वाद लेने के लिए शनि मंदिर में जाते हैं।

divider
Published by Sri Mandir·May 16, 2026

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook