शाकम्भरी पूर्णिमा 2025 कब है?
image
ShareWhatsApp

शाकम्भरी पूर्णिमा 2025 कब है?

शाकम्भरी पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, समय और पूजन विधि, पाएं देवी शाकम्भरी का आशीर्वाद।

शाकम्भरी पूर्णिमा के बारे में

शाकंभरी पूर्णिमा हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह देवी शाकंभरी को समर्पित है, जिन्हें प्रकृति और हरियाली की देवी माना जाता है। इस दिन भक्त देवी शाकंभरी की पूजा कर समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं। विशेष रूप से शाकंभरी देवी के मंदिरों में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं।

शाकम्भरी पूर्णिमा

शाकंभरी पूर्णिमा माँ शाकंभरी को समर्पित है। इस दिन को शाकंभरी जयंती के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने से अमृत तुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य को जीवन में कभी भी अन्न और जल की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

शाकम्भरी पूर्णिमा की तिथि और अवधि

  • हिन्दू पंचांग में शाकंभरी पूर्णिमा पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

  • वर्ष 2025 में यह 13 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी।

  • वहीं शाकम्भरी पूर्णिमा की अवधि के बारे में बात करें तो

  • शाकंभरी पूर्णिमा तिथि आरंभ - 13 जनवरी 2025, सोमवार को 05:03 AM से

  • शाकंभरी पूर्णिमा तिथि समापन - 14 जनवरी 2025, रविवार 03:56 AM तक होगा।

इस दिन के शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 ए एम से 06:21 ए एम तक
  • प्रातः सन्ध्या - 05:54 ए एम से 07:15 ए एम तक
  • अभिजित मुहूर्त - 12:09 पी एम से 12:51 पी एम तक
  • विजय मुहूर्त - 02:15 पी एम से 02:57 पी एम तक
  • गोधूलि मुहूर्त - 05:42 पी एम से 06:09 पी एम तक
  • सायाह्न सन्ध्या - 05:45 पी एम से 07:06 पी एम तक
  • रवि योग - 07:15 ए एम से 10:38 ए एम तक
  • निशिता मुहूर्त - 12:03 ए एम, जनवरी 14 से 12:57 ए एम, (14 जनवरी)

शाकम्भरी पूर्णिमा के बारे में थोड़ा और जानते हैं

हिंदू धर्म में लोग शाकम्भरी पूर्णिमा के दिन को शाकंभरी जयंती के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि माता शाकंभरी देवी लोक कल्याण के लिए धरती पर आईं। शाकंभरी पूर्णिमा शाकंभरी नवरात्रि के दौरान चलने वाले अनुष्ठान का अंतिम दिन है। हमारे देश में उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर जिले में स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी देवी का मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में शाकम्भरी पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न आयोजन किये जाते हैं। माता के भक्त दूर दूर से यहां आकर इस विशेष दिन पर माता का आशीर्वाद लेते हैं।

तो यह थी शाकंभरी पूर्णिमा की तिथि की जानकारी। इस व्रत से जुड़ी अन्य सभी जानकारियाँ श्री मंदिर पर उपलब्ध हैं, आप उनका लाभ अवश्य उठाएं और जुड़े रहें श्री मंदिर के साथ।

divider
Published by Sri Mandir·January 2, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कालरात्रि की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook