मासिक जन्माष्टमी की संपूर्ण जानकारी

मासिक जन्माष्टमी की संपूर्ण जानकारी

6 सितम्बर, 2023 जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व


श्री कृष्ण के प्रति भक्तों में उनकी आस्था को शब्दों में वर्णन करना असंभव है। भक्त श्री कृष्ण को जब भी दिल से याद करते हैं, उन्हें हमेशा अपने करीब महसूस करते हैं। इसी प्रेम और आस्था को व्यक्त करने के लिए भक्त उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करते हैं और संयम के साथ व्रत-उपवास रखते हैं। श्री कृष्ण को समर्पित ऐसा ही एक व्रत है, जिसे मासिक जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। जो कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सितम्बर महीने में मासिक जन्माष्टमी का व्रत कब आने वाला है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है। तो आइए जानते हैं मासिक जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त के बारे में।

##मासिक जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03:37 बजे से शुरू होगी और 7 सितंबर को शाम 04:14 बजे इस तिथि का समापन होगा। इसी के साथ इस मासकि जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी भी कहते है, क्योंकि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की रात्रि में पूजा करने का शुभ मुहूर्त 11:57 से मध्यरात्रि 12:42 के बीच का रहेगा।

मासिक जन्माष्टमी व्रत का महत्व

इस व्रत को रखना धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, इससे व्यक्ति के पापों तथा भय का नाश होता है। मान्यता यह भी है कि इस व्रत से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मासिक कृष्ण अष्टमी व्रत को जो भक्त, श्रद्धापूर्वक लगातार एक साल तक करता हैं, वह सभी कष्टों से मुक्त होकर धन धान्य से परिपूर्ण होकर उत्तम ऐश्वर्य को प्राप्त करते हैं। इस व्रत के महात्म्य को सुनने वाले उपासक को वैभव एवं यश की प्राप्ति होती है।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

श्री मंदिर एप डाउनलोड करें

slide
श्री मंदिर पसंद आया?
अभी करे डाउनलोड और पाए लाभ अन्य सेवाओं का।

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2023 Firstprinciple Appsforbharat Pvt Ltd.
All rights reserved.