मार्गशीर्ष मास 2024: जानें कब है शुरुआत, पूजा विधि और इस पवित्र महीने के खास लाभ!
मार्गशीर्ष मास का हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। यह मास भगवान श्रीकृष्ण को भी बहुत प्रिय है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है इसलिए इसका नाम मार्गशीर्ष कहलाया। मृगशिरा नक्षत्र का दूसरा नाम आग्रहायणी नक्षत्र है और इसी नाम पर, इस महीने को अगहन भी कहा जाता है। साधारण भाषा में इस महीने को मंगसिर कहते हैं।
इस महीने के आरंभ से ही सतयुग का आरंभ हुआ था। मान्यता यह भी है कि इसी मास में भगवान श्री राम जी और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ था।
भगवान श्री कृष्ण ने मार्गशीर्ष मास के बारे में कहा था, कि यह मास उनका ही स्वरूप है और उनको यह मास बहुत प्रिय है। उन्होंने यह भी कहा, “जो मनुष्य सुबह जल्दी उठ कर मार्गशीर्ष मास में स्नान ध्यान करेगा, उससे मैं प्रसन्न रहूँगा।” इसलिए इस मास में श्री कृष्ण की पूजा आराधना, ध्यान करने से मनुष्य के सभी मनोरथें पूरी होती हैं।
Did you like this article?
जानें चंद्र दर्शन 2025 कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में। इस पवित्र अवसर पर चंद्रमा के दर्शन का महत्व और अनुष्ठान की जानकारी प्राप्त करें।
रोहिणी व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के बारे में जानें। इस व्रत से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें और पूजा की तैयारी करें।
जानें दर्श अमावस्या 2025 क्या है, कब होती है, पूजा विधि और इसके फायदे। इस विशेष दिन के महत्व और अनुष्ठानों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।