
महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद मिले, आपकी हर मनोकामना पूरी हो। ॐ नमः शिवाय! शुभ महाशिवरात्रि!
आओ मिलकर करें शिव का गुणगान, भोले की भक्ति से होगा कल्याण! भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के चरणों में अपने मन, वचन और कर्म को अर्पित करें और उनकी असीम कृपा प्राप्त करें। अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश, जिससे महादेव की कृपा से उनका जीवन हो उज्ज्वल और मंगलमय!"
202६ में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। हिंदू त्योहारों में से सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से मनाए जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व है। भगवान शिव के सम्मान में ये पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए उपवास, पूजा, स्तुति और ध्यान आदि करते हैं। महाशिवरात्रि भोलेनाथ की आराधना करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, यही कारण है की इस दिन सभी शिव भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
सभी अपने अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लोग इस मौके पर अपने करीबियों, परिजनों एक दूसरे को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि के ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
1. महाशिवरात्रि का आया त्यौहार,भोले करेंगे सबका उद्धार ॐ नमः शिवाय का कर ले जाप, होगा तेरा बेड़ा पार महाशिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं।
2. शिव शंकर की भक्ति के रस में, हर हर महादेव के रंग में रंग के आजा भोले नाथ की शरण में , सारी दुनिया को भूल कर बन्दे महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
3. शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम शिव को जप ले सुख पाएगा, मन को आएगा आराम हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!
4. काल भी तुम और महाकाल भी तुम लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम शिव भी तुम और सत्य भी तुम! हर हर महादेव! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
5. अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का काल भी उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का! जय शिव शंकर! हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!
6. शिव की महिमा अपरम्पार, करते भक्तों का उद्धार तू भी रंग जा इनके रंग में, महाशिवरात्रि का आया ये त्यौहार महाशिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं।
7. शिव शंकर के दर पे आके, तू भी थोड़ा नाम कमा उनके चरणों पर सर रख के, तू भी थोड़ा पूण्य कमा हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
8. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले उनकी कृपा का प्रसाद आपको मिले आप करें जीवन में इतनी उन्नति हर किसी का प्रेम आपको मिले महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!.
9. भोले भंडारी की कृपा से बनते हैं बिगड़े काम, जो करता है उनका ध्यान वो कभी नही होता परेशान आप पर बना रहे बाबा भोले का आशीर्वाद Happy MahaShivratri 2026
10. शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि, शिव भगवंत हैं, शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति, शिव ही भक्ति हैं। महाशिवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
11. मेरे शिव शंकर भोलेनाथ करना अपने सभी भक्तों का कल्याण हर मनोकामना पूरी करना और बनाए रखना सब पर अपना आशीर्वाद जय शिव शम्भू भोले नाथ Happy Mahashivratri 2026
12. बस एक फूल और एक बेलपत्र, और एक लोटा हो जल की धार इतने में ही भोलेनाथ कर देते हैं हम सबका उद्धार। हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!
Did you like this article?
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त: शिव जी की आराधना के लिए सबसे अच्छा समय! जानें इस पवित्र दिन का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि।
बसंत पंचमी 2026: सरस्वती पूजा और बसंत ऋतु का स्वागत! जानें तिथि, पूजा विधि और इस दिन का आध्यात्मिक महत्व।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस 2026, 22 जनवरी, गुरुवार को है। जानें इस दिन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व को मनाने के खास तरीके।