
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास 2025 पर करें पवित्र स्नान, व्रत और दान। जानें इस दिन का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूर पढ़ें।
ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास का विशेष महत्व है। यह दिन धार्मिक स्नान, दान और व्रत के लिए उत्तम माना जाता है। भगवान विष्णु और शिव की पूजा की जाती है। उपवास से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है।
| मुहूर्त | समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | 03:44 ए एम से 04:26 ए एम |
| प्रातः सन्ध्या | 04:05 ए एम से 05:07 ए एम |
| अभिजित मुहूर्त | 11:30 ए एम से 12:25 पी एम |
| विजय मुहूर्त | 02:14 पी एम से 03:09 पी एम |
| गोधूलि मुहूर्त | 06:47 पी एम से 07:08 पी एम |
| सायाह्न सन्ध्या | 06:48 पी एम से 07:50 पी एम |
| अमृत काल | 06:32 ए एम से 08:18 ए एम |
| निशिता मुहूर्त | 11:37 पी एम से 12:18 ए एम, जून 11 |
| रवि योग | 05:07 ए एम से 06:02 पी एम |
इसलिए एक ही पर्व को साल में दो बार मनाने की स्थिति बनती है, हालांकि उसका मूल उद्देश्य एक ही रहता है — पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष के पंद्रहवे दिन को पूर्णिमा तिथि के नाम से जाना जाता है। इस तिथि पर रात के समय चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं को पूर्ण करके अपने सम्पूर्ण रूप में आकाश में प्रकाशमान होता है।
हमारे पुराणों में पूर्णिमा तिथि और इस दिन व्रत करने का महात्म्य बहुत अधिक है। एक ओर जहां चन्द्रमा की श्वेतिमा हमें इस दिन की दिव्यता का अनुभव करवाती है। वहीं इस दिन किसी भी तीर्थ स्थल पर स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ हमें बताती है कि पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान, दान और व्रत करना कितना महत्वपूर्ण होता है।
कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं और उन्हें पुण्यफल की प्राप्ति होती है। मान्यताएं हैं कि पूर्णिमा के दिन व्रत और स्नान-दान आदि करने से घर में सुख-समृद्धि निवास करते हैं, तथा सभी क्लेशों का नाश होता है।
पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ ही चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो पूर्णिमा के दिन व्रत करने एवं चंद्रमा की पूजा करने से आपकी कुंडली का चंद्र दोष दूर हो जाएगा।
चूँकि पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मनुष्य को अधिक प्रभावित करता है, इसलिए इस दिन व्रत एवं चंद्रमा को जल अर्पित करने से आपको विशेष लाभ होगा।
हम अपने 'श्री मंदिर' के पाठकों को सलाह देते हैं कि पूर्णिमा पर व्रत करें, स्नान के बाद घर के पूजा स्थल में दीप जलाकर अपने पितरों का स्मरण करें, एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपको भगवान लक्ष्मीनारायण का आशीष प्राप्त होगा।
Did you like this article?

Book online puja with Sri Mandir easy booking, personalized rituals with your name & gotra, puja video on WhatsApp, and Aashirwad Box delivery. Trusted online puja services in India.
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।