हरियाली तीज के पुण्य कार्य
हरियाली तीज के पुण्य कार्य

हरियाली तीज के पुण्य कार्य

18 सितम्बर, 2023 इन पुण्य कार्यों से मिलेगा व्रत का पूर्ण फल


हरतालिका तीज पर क्या करें

हरतालिका तीज वाले दिन सूर्योदय से पहले महिलाएं सरगी करती हैं। सरगी के दौरान स्त्रियां नारियल पानी, ड्राईफ्रूट् और रसीले फलों का सेवन करती हैं, ताकि 24 घंटे तक एनर्जी रहे। हरतालिका तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाएं पहले से ही पूजा की पूजा सामग्री एकत्रित कर लें। ताकि पूजन के दौरान कोई सामग्री छूट ना जाए। हरतालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है, इसलिए व्रत करने वाली महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके महादेव और माता पार्वती की पूजा करें। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस लिए इस दिन विवाहित महिलाएं अपने श्रृंगार में हरे रंग का उपयोग करें। क्योंकि हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। हरतालिका तीज पर व्रत करने वाली महिलाएं माता का रात्रि जागरण करें और साथ ही शिवजी के मंत्रों का जाप करें। कहा जाता है कि इससे व्रत का फल जल्द मिलता है।

हरतालिका तीज पर क्या ना करें

हरतालिका तीज पर व्रत करने वाली महिलाओं को क्रोध करने से बचना चाहिए और दूसरों के प्रति द्वेष की भावना ना रखें। साथ ही महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए। इस दिन पति से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है। व्रत के दौरान पति भी अपनी पत्नी से विवाद न करें। गर्भवती महिलाएं हरतालिका तीज के व्रत को निर्जला ना रखें। स्वास्थ के लिहाज से ये ठीक नहीं है। अगर कोई महिला किसी कारणवश ये ये व्रत नहीं कर पा रही हैं तो इसे परिवार की दूसरी महिला को सौंप देना चाहिए, ताकि व्रत का क्रम बना रहे। यदि कोई महिला पहली बार व्रत शुरू कर रही हैं, तो ध्यान रखें की ये व्रत निर्जला रखा जाता है। इस दिन अन्न, जल का त्याग करते है। हरतालिका तीज के व्रत में भोजन कर लेने से व्रत करने वाला जातक अगले जन्म में वानर बनता है और अगर कोई पानी पी लेता है तो वह अगले जन्म में मछली की योनि प्राप्त करता है। जहां पर महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं, वहां उस घर में इस दिन मांस मदिरा का सेवन ना करें। परिवार के बाकी सदस्यों को इस दिन तामसिक भोजन ग्रहण करने से बचना चाहिए।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गौरी हब्बा कब है?
गौरी हब्बा 2025 की तिथि, पूजन विधि, कर्नाटक की परंपराएं, व्रत के नियम और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष फलदायक माना जाता है।
thumbnail
हरतालिका तीज 2025 कब है?
हरतालिका तीज 2025 की तिथि, पूजा विधि, व्रत कथा, नियम और शिव-पार्वती पूजन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जानें। यह व्रत सौभाग्य, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
thumbnail
वराह जयंती 2025 कब है?
वराह जयंती 2025 की तिथि, पूजा विधि, वराह अवतार की कथा और व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानें। यह दिन धर्म की रक्षा और भगवान विष्णु के शक्तिशाली स्वरूप की आराधना का प्रतीक है।
thumbnail
चंद्र दर्शन 2025 कब है?
इस पवित्र अवसर पर चंद्रमा के दर्शन का महत्व और अनुष्ठान की जानकारी प्राप्त करें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook