गणपति विसर्जन के दौरान क्या करें और क्या नहीं
गणपति विसर्जन के दौरान क्या करें और क्या नहीं

गणपति विसर्जन के दौरान क्या करें और क्या नहीं

28 सितम्बर, 2023 गणपति बप्पा की विदाई में रखें इन बातों का विशेष ध्यान


गणेशोत्सव का पर्व बच्चे से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोग हर्षोउल्लास के साथ मनाते है। लोग 10 दिन के लिए गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों और पंडालों में विराजित करते है। और उसके बाद इन प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है। गणपति विसर्जन को भी बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते है। ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य विसर्जन किया जाता है। परन्तु विसर्जन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना भी जरुरी होता है।

विसर्जन के दौरान करें

गणपति विसर्जन से पूर्व गणपति जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए है। उन्हें मोदक, दूर्वा, सुपारी और नारियल का भोग लगाना चाहिए। विशेष बात यह है कि प्रतिमा के साथ इन सामग्री को भी विसर्जित करना चाहिए। नारिलाय को फोड़ना नहीं चाहिए। इसे बिना फोड़े ही विसर्जित करें। गणपती विसर्जन के समय गणेश जी की प्रतिमा को झटके के साथ प्रवाहित ना करें बल्कि धीरे धीरे ही जल में विसर्जित करना चाहिए। इन दस दिनों में हुई गलतियों के लिए भगवान गणपति से क्षमा भी मांगे। ताकि यदि आपसे कोई भूल चूक हुई हो तो गणेश जी उसे क्षमा कर देें।
आजकल लोग गणपति जी की प्रतिमा को घर में भी विसर्जित करते है। इसलिए यदि आप गणपति जी की प्रतिमा अपने घर पर विसर्जित कर रहे है तो इसके लिए बड़ा पात्र ले और फिर प्रतिमा को धीरे धीरे उसमें समाहित करें। गणपति विसर्जन को बहुत ही धूमधाम के साथ करना चाहिए। इस पानी को बाहर नहीं फेंके। इसे किसी पौधे या फिर गमले में ही डालें। ध्यान रहे कि यह जल पैरों के नीचे नहीं आये और ना ही गंदे हांथो से इसे छुए। विसर्जन के समय स्नान करके साफ वस्त्र पहनना चाहिए। तन मन से स्वच्छ होकर ही बप्पा का विसर्जन करें और उनसे अगले वर्ष भी आने की कामना करें।

विसर्जन के दौरान क्या न करें

इस विसर्जन में गलती से भी काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। विसर्जन के समय इस बात का भी ध्यान रखें कि मूर्ति या फिर गणेश जी को जो चढ़ाया गया था वह आपके पैरों के नीचे न आये।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गौरी हब्बा कब है?
गौरी हब्बा 2025 की तिथि, पूजन विधि, कर्नाटक की परंपराएं, व्रत के नियम और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष फलदायक माना जाता है।
thumbnail
हरतालिका तीज 2025 कब है?
हरतालिका तीज 2025 की तिथि, पूजा विधि, व्रत कथा, नियम और शिव-पार्वती पूजन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जानें। यह व्रत सौभाग्य, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
thumbnail
वराह जयंती 2025 कब है?
वराह जयंती 2025 की तिथि, पूजा विधि, वराह अवतार की कथा और व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानें। यह दिन धर्म की रक्षा और भगवान विष्णु के शक्तिशाली स्वरूप की आराधना का प्रतीक है।
thumbnail
चंद्र दर्शन 2025 कब है?
इस पवित्र अवसर पर चंद्रमा के दर्शन का महत्व और अनुष्ठान की जानकारी प्राप्त करें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook