जानिए एकदन्त संकष्टी चतुर्थी 2025 की तिथि, इस व्रत का आध्यात्मिक महत्व, पूजन की विधि और व्रत के विशेष फल।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं, जिससे जीवन के कष्टों का निवारण होता है...आइये जानते हैं इसके बारे में...
चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन जातक गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पंचांग के अनुसार हर मास में दो चतुर्थी आती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। हर महीने पड़ने वाली चतुर्थी तिथियों के अलग अलग नाम हैं, जिनमें से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदन्त संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है।
मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 04:03 ए एम से 04:44 ए एम तक |
प्रातः सन्ध्या | 04:24 ए एम से 05:26 ए एम तक |
अभिजित मुहूर्त | 11:46 ए एम से 12:41 पी एम तक |
विजय मुहूर्त | 02:29 पी एम से 03:24 पी एम तक |
गोधूलि मुहूर्त | 07:00 पी एम से 07:20 पी एम तक |
सायाह्न सन्ध्या | 07:01 पी एम से 08:03 पी एम तक |
अमृत काल | 09:11 ए एम से 10:55 ए एम तक |
निशिता मुहूर्त | 11:52 पी एम से 12:34 ए एम, तक (17 मई) |
संकष्टी चतुर्थी का व्रत प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। बुद्धि एवं विवेक के देवता गणेश जी को समर्पित यह व्रत समस्त कष्टों को हरने वाला और धर्म, अर्थ, मोक्ष, विद्या, धन व आरोग्य प्रदान करने वाला है।
शास्त्रों में भी कहा गया है कि जब मन संकटों से घिरा महसूस करें, तो संकष्टी चतुर्थी का अद्भुत फल देने वाला व्रत करें, और भगवान गणपति को प्रसन्न कर मनचाहे फल की कामना करें।
आइये जानते हैं इस चमत्कारिक व्रत के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में।
इस दिन गणेश भगवान की पूजा का विधान है। संकष्ट का अर्थ है कष्ट या विपत्ति। शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत करने से सभी कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। इस दिन माताएं गणेश चौथ का व्रत करके अपनी संतान की दीर्घायु और कष्टों के निवारण के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
तो ये थी संकष्टी चतुर्थी से जुड़ी खास जानकारी। अगर आपको ये जानकरी उपयोगी लगी हो तो इसे अन्य भक्तजनों के साथ अवश्य साझा करें।
रिद्धि सिद्धि और बुद्धि के देवता भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए हर माह लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी का व्रत और पूजन किया जाता है। ज्यादातर महिलाएं इस पूजा को अपनी संतान की सलामती और परिवार में सुख समृद्धि की कामना के साथ करती है।
संकष्टी चतुर्थी की पूजा में सम्पूर्ण और सटीक पूजा सामग्री का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से आपकी पूजा सफल होगी। इसीलिए इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं संकष्टी चतुर्थी पूजा की सामग्री, जो कुछ इस प्रकार है -
लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी पर चन्द्रमा को अर्घ्य देने और पूजा के लिए
इस सामग्री को पूजा शुरू करने से पहले ही इकट्ठा कर लें, ताकि गणेश जी की पूजा करते समय आपको किसी तरह की कोई बाधा का सामना न करना पड़ें। इस सामग्री के द्वारा पूजा करने से आपकी संकष्टी चतुर्थी की पूजा जरूर सफल होगी और भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना को जरूर पूरा करेंगे।
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर माह में एक संकष्टी चतुर्थी तिथि आती है। प्रत्येक संकष्टी चतुर्थी के अधिदेवता प्रथम पूज्य भगवान गणेश को माना है। कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी का अर्थ ‘कठिन समय से मुक्ति पाना’ है। इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भगवान गणेश अपने भक्तों के हर संकट को हर लेते हैं इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन सम्पूर्ण विधि से गणपति जी की पूजा-पाठ की जाती है।
तो आइए, जानें कि संकष्टी चतुर्थी की विधिपूर्वक पूजा कैसे की जाती है।
सबसे पहले शुरू करते हैं पूजा की तैयारी, इसके लिए
ध्यान देने योग्य बात - गणपति की पूजा करते समय जातक को अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए।
तो चलिए पूजा विधि शुरू करते हैं
भगवान गणेश को प्रसन्न करने का सबसे पावन अवसर संकष्टी चतुर्थी आने वाली है और बप्पा के सभी भक्तों के लिए यह दिन किसी उत्सव के समान ही होता है। कई बार भाग दौड़ भरे इस जीवन में व्यस्तता, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं और कई अन्य कारणों से इस मंगलकारी व्रत को विधि-विधान से कर पाना संभव नहीं हो पाता। लेकिन आप बिल्कुल भी चिंता न करें, हम आज आपको बताएंगे कि संकष्टी चतुर्थी पर व्रत न कर पाने वाले भक्त और किस प्रकार बप्पा का आशीष प्राप्त कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि आप बिना व्रत के इस शुभ दिन पर विघ्नहर्ता गणपति जी को प्रसन्न कर सकते हैं-
अगर आपके पास अधिक समय नहीं है तो आप संकष्टी चतुर्थी पर इस आसान पूजा विधि से बप्पा की आराधना कर सकते हैं-
अन्य जीवों के प्रति हमारी आत्मीयता, प्रेम, दयाभाव एवं संवेदनशीलता हमें एक बेहतर इंसान बनाती है। वैसे तो हमें हमेशा ही दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए, लेकिन विशेष रूप से संकष्टी चतुर्थी के दिन ज़रूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें। आप उन्हें दान-दक्षिणा दे सकते हैं, अन्न दान कर सकते हैं या वस्त्र दे सकते हैं। साथ ही आप गौशाला जाकर गौ माता को भी चारा खिला सकते हैं। इसके अलावा आप अन्य पशुओं को भी खाना खिला सकते हैं। इस प्रकार दान-पुण्य करते हुए बप्पा का स्मरण करें और इन नेक कार्यों से आपको उनका आशीष अवश्य प्राप्त होगा।
अगर आप घर पर भी किसी भी प्रकार से पूजा करने में असमर्थ हैं तो आप निकटम गणेश जी के मंदिर में भी जाकर उनके सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कर सकते हैं। संभव हो पाए तो आप मंदिर में भी भोग और दक्षिणा चढ़ा सकते हैं। आप सच्चे मन से अगर प्रार्थना करेंगे तो गणपति जी अवश्य आप पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखेंगे।
‘ऊँ गं गणपतये नम:’ यह पवित्र मंत्र भी आपको भगवान गणेश जी की कृपा का भागीदार बना सकता है। आप चाहें तो इसके जाप अपने घर में पूजन स्थल पर कर सकते हैं या फिर किसी भी साफ जगह पर शांत मन से भगवान को सच्चे मन से याद करते हुए इस मंत्र का जाप 101 या 1001 बार सकते हैं।
अगर आप संकष्टी चतुर्थी पर मंदिर भी नहीं जा पा रहें हैं, अपने फोन में श्री मंदिर पर भी आप भगवान गणेश का मंदिर स्थापित करके उनकी पूजा कर सकते हैं। साथ ही भगवान जी की आरती, भजन और मंत्र भी सुन सकते हैं।
तो दोस्तों इस प्रकार आप संकष्टी चतुर्थी पर बिना व्रत किए भी भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको भगवान गणेश का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त हो।
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, क्योंकि बप्पा आपके सभी कष्टों को हर लेते हैं। भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी का व्रत, बप्पा को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज हम ऐसे 5 उपाय आपके लिए लेकर आए हैं, जिनके माध्यम से आप बप्पा को प्रसन्न कर, उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
गणपति जी को गुलाब के पुष्प अत्यंत प्रिय हैं। संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन पर भगवान गणेश को गुलाब अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति आती है और क्लेष दूर हो जाते हैं। परिवार के लोगों में प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है और सभी में तालमेल बना रहता है।
मान सम्मान में अगर आप बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो तिल का दान करें। आप यह दान किसी ब्राह्मण या फिर किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को कर सकते हैं। इससे गणपति जी की कृपा से आपको सफलता के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी।
गणपति जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी भी मनोकामनाएं पूरी हों तो भगवान गणेश को रोली और चंदन अर्पित करें। इससे वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपकी कामना को सिद्ध कर देते हैं।
अगर आप सफलता के पथ पर अग्रसर होने के साथ नौकरी में पदोन्नती की कामना रखते हैं, तो अष्टमुखी रुद्राक्ष की विधिवत पूजा करवा कर इसे गले में धारण कर लें। इससे आपको उच्चपद की प्राप्ति होगी और आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे।
व्यक्ति अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों से जूझता है। भगवान गणेश आपको इन परेशानियों से निकालकर, आपकी नैया को पार लगा सकते है। इसके लिए आप संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी को तिल और गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं और उनसे प्रार्थना करें।
यह थे कुछ खास उपाय, जिन्हें आप संकष्टी चतुर्थी के दिन कर सकते हैं और इन उपायों के साथ में आप भगवान गणेश का स्मरण अवश्य करें।
Did you like this article?
शनि जयंती 2025 कब है? जानिए शनि देव की जयंती की तिथि, धार्मिक महत्व, पूजन विधि और इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के उपाय।
मासिक शिवरात्रि 2025: जानें मासिक शिवरात्रि की तिथि, पूजा विधि, व्रत के नियम और महत्व। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस दिन व्रत और पूजा करें।
वैशाख पूर्णिमा 2025 कब है? जानिए वैशाख पूर्णिमा की तिथि, इसका धार्मिक महत्व, पूजन विधि और इस दिन के विशेष पुण्य लाभ।