मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान
मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

15 जनवरी, 2024 - यहाँ जानें क्या करें दान


मकर संक्रांति में करें इन चीजों का दान (Donate These Things In Makar Sankranti)

मकर संक्रान्ति का त्यौहार किसी उत्सव की तरह देश भर में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस विशेष दिन पर किया गया दान, महादान कहलाता है और इसका पुण्य कई गुना बढ़कर आपके पास फलस्वरूप वापस लौटता है। तो आइये जानते हैं इस शुभ दिन पर किन वस्तुओं का दान करना आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएगा।

मकर संक्रान्ति पर करें इन 10 वस्तुओं का महादान, होगा सभी परेशानियों का अंत।

मकर संक्रांति विशेष दान

1- तिल का दान

शास्त्रों में मकर संक्रान्ति को तिल संक्रान्ति भी कहा जाता है। काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। विशेषकर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी तिल दान करने से प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि यह दान करने से शनि दोष भी दूर होता है।

2- खिचड़ी का दान

उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मकर संक्रान्ति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रान्ति पर चावल और काली उड़द की दाल को खिचड़ी के रूप में दान किया जाता है। कहते हैं कि दाल-चावल के इस महादान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

3- गुड़ का दान

मकर संक्रान्ति पर गुड़ और गुड़ से बनी चीजों को दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से होता है। मकर संक्रान्ति पर गुड़ दान करने पर शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं।

4- नमक का दान

मकर संक्रान्ति पर नमक दान करने की प्रथा भी है। नमक दान करने से एक विशेष तरह का लाभ मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रान्ति पर नमक के दान से अनिष्टों और बुरी ऊर्जाओं का नाश होता है।

5- ऊनी कपड़े या कंबल का दान

मकर संक्रान्ति पर ऊनी कपड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद को ऊनी कपड़े, कंबल आदि का दान जरूर करना चाहिए।

6- देसी घी का दान मकर संक्रान्ति के दिन देसी घी और इससे बनी मिठाईयों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए मकर संक्रान्ति पर देसी घी का दान किया जाता है।

7- रेवड़ी का दान

मकर संक्रान्ति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष फल मिलता है। साथ ही इस दिन गंगा में स्नान करने के बाद गरीबों को रेवड़ी का दान देना बहुत शुभ होता है।

8- नए वस्त्रों का दान

आपकी क्षमता के अनुसार मकर संक्रान्ति पर गरीबों और जरूरमंदों को नए कपड़ों का दान करना चाहिए।

9- पशु-पक्षियों को भोजन दान

मकर संक्रान्ति के दिन पक्षियों को दाना और भूखे जानवरों को भोजन खिलाना अत्यंत फलकारी माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी ब्राह्मण को गौ-दान करना और गाय को चारा खिलाना भी बेहद शुभ होता है।

10- सुहाग का सामान

मकर संक्रान्ति के विशेष अवसर पर किसी सुहागन स्त्री को सुहाग का सामान अवश्य दान करें। आप इस दान में बिंदी, सिन्दूर, मेहँदी, आलता, लाल वस्त्र और श्रृंगार से जुड़ी बहुत सी चीजों को शमिल कर सकते हैं।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गौरी हब्बा कब है?
गौरी हब्बा 2025 की तिथि, पूजन विधि, कर्नाटक की परंपराएं, व्रत के नियम और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष फलदायक माना जाता है।
thumbnail
हरतालिका तीज 2025 कब है?
हरतालिका तीज 2025 की तिथि, पूजा विधि, व्रत कथा, नियम और शिव-पार्वती पूजन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जानें। यह व्रत सौभाग्य, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
thumbnail
वराह जयंती 2025 कब है?
वराह जयंती 2025 की तिथि, पूजा विधि, वराह अवतार की कथा और व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानें। यह दिन धर्म की रक्षा और भगवान विष्णु के शक्तिशाली स्वरूप की आराधना का प्रतीक है।
thumbnail
चंद्र दर्शन 2025 कब है?
इस पवित्र अवसर पर चंद्रमा के दर्शन का महत्व और अनुष्ठान की जानकारी प्राप्त करें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook