image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

छठ पूजा की कहानी

इस व्रत के पीछे की कहानियाँ और सूर्य देव की पूजा का आध्यात्मिक महत्व यहाँ पढ़ें।

छठ पर्व के बारे में

आज हम बात करेंगे महापर्व छठ के बारे में, जहां हम जानेंगे कि छठ से जुड़ी कुछ दिलचस्प कहानियों को, साथ ही हम ये भी जानेंगे कि आखिरकार छठ का महाभारत और रामायण काल से क्या रिश्ता रहा है?

छठ पूजा की कहानी

मार्कण्डेय पुराण में प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी को भगवान सूर्य की बहन माना गया है। छठी मैया को संतान सुख की प्राप्ति, उसकी दीर्घायु और परिवार के सुख सौभाग्य के लिए पूजा जाता है। छठ पूजा में विशेष रूप से छठ माता और भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। मान्यता है कि छठ पूजा की कथा सुने बिना ये व्रत अधूरा माना जाता है। इसे में आप भी पढ़िए छठ पूजा की ये पौराणिक कथा।

कहा जाता है कि प्राचीन समय में प्रियव्रत नाम के एक राजा थे। उनकी धर्मपत्नी का नाम मालिनी था। उन दोनों के जीवन में धन संपत्ति तो बहुत थी, लेकिन कमी थी तो बस एक संतान की, जिस कारण राजा रानी बहुत दुखी रहते थे। इस तरह संतान पाने की इच्छा से उन्होंने महर्षि कश्यप से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। इस यज्ञ के प्रभाव से रानी मालिनी गर्भवती भी हुईं, लेकिन उन्होंने एक मृत संतान को जन्म दिया।

इधर, राजा प्रियव्रत मृत संतान होने का दुख सहन न कर सके, और उन्होंने अपना प्राण देने का निर्णय ले लिया। जब राजा आत्महत्या करने जा रहे थे, तभी उनके सामने एक सुंदर देवी प्रकट हुईं। देवी बोलीं- हे राजा प्रियव्रत! मैं षष्ठी माता हूं! मैं अपने भक्तों को संतान सुख व सौभाग्य प्रदान करती हूं। जो भक्त सच्चे मन से मेरी उपासना करते हैं, उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

माता आगे बोलीं - यदि तुम मेरी पूजा करोगे, तो निश्चय ही तुम्हें संतान सुख प्राप्त होगा। राजा ने षष्ठी माता के आदेश के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान से छठ माता की व्रत उपासना की, और माता के आशीर्वाद के फलस्वरूप उन्हें एक सुंदर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। मान्यता के अनुसार तभी से छठ पूजा का यह पवन पर्व मनाया जाने लगा।

महाभारत काल से जुड़ी छठ पूजा की कथा

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार पांडवों और उनकी पत्नी द्रौपदी ने अपना खोया हुआ राज्य वापस पाने के लिए छठ पूजा की थी। जब पांडवों को हस्तिनापुर से निकाल दिया गया था, तब उन्होंने द्रोपदी के साथ मिलकर ये व्रत किया और सूर्य देव के प्रभाव से उनका खोया हुआ राज्य व मान सम्मान पुनः वापस मिल गया।

एक मान्यता के अनुसार, सूर्य पूजा की शुरुवात महाभारत काल में कर्ण ने की थी। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे, और प्रतिदिन पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य दिया करते थे। इसी उपासना के फल स्वरुप सूर्य देव की कृपा से वे एक महान धनुर्धर बने। मान्यता है कि तभी से छठ पर्व पर जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा शुरू हुई।

रामायण काल से जुड़ी छठ पूजा की कथा

एक और कथा ऐतिहासिक नगरी मुंगेर से जुड़ी हुई है, जिसके अनुसार माना जाता है कि छठ पूजा की शुरुवात माता सीता ने की थी। कहा जाता है कि जब भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तो रावण वध के पाप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने ऋषियों के निर्देश पर राजसूय यज्ञ कराने का निर्णय लिया।

ये यज्ञ कराने के लिए महर्षि मुद्गल को आमंत्रित किया गया। इस पर ऋषि मुद्गल ने भगवान राम और माता सीता को अपने आश्रम में बुलाया, और सीता जी पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें पवित्र किया। इसके बाद महर्षि ने उन्हें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सूर्यदेव की आराधना करने का आदेश दिया। कहा जाता है कि मुद्गल ऋषि के आदेश के अनुसार, माता सीता ने उनके आश्रम में ही रहकर 6 दिनों तक छठ पूजा का अनुष्ठान किया था।

divider
Published by Sri Mandir·October 23, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook