चन्द्र दर्शन से जुड़ी कथा
चन्द्र दर्शन से जुड़ी कथा

चन्द्र दर्शन से जुड़ी कथा

16 सितम्बर 2023 पढ़ें चन्द्र दर्शन व्रत कथा और करें अपनी पूजा सफ़ल


एक दिन गणपति मूषक की सवारी कर कहीं जा रहे थे। मूषक अपनी अजब-गजब चाल में चल रहा था, तभी भगवान गणपति गिर पड़े। भगवान गणपति को गिरते हुए देख, चंद्रदेव को हंसी आ गई। चंद्रदेव की हंसी से भगवान गणेश क्रोधित हो गए।

क्रोध में भगवान गणेश ने चंद्रदेव की हंसी को अपमान मानते हुए उन्हें श्राप दे दिया। जिसमें गणेश जी ने कहा कि आज से चंद्रदेव को कोई भी देखना पसंद नहीं करेगा। अगर कोई चंद्र देव को देखता है तो वह कलंकित हो जाएगा और उस पर झूठे चोरी का आरोप लग जाएगा।

चंद्र देव भगवान के दिए श्राप से बहुत दुखी हो गए और सभी देवताओं से क्षमा मांगते हुए गुहार लगाई। चंद्र देव की गुहार के बाद सभी देवताओं ने गणपति की पूजा कर चंद्र देव को दिए श्राप को वापस लेने का आग्रह किया। सभी देवताओं के आग्रह पर गणपति ने कहा, मैं अपना श्राप तो वापस नहीं ले सकता, लेकिन इसमें थोड़ा बदलाव ज़रूर कर सकता हूं।

जिस पर उन्होंने बदलाव करते हुए इस श्राप को सिर्फ एक दिन यानी गणेश चतुर्थी वाले दिन पर ही मान्य कर दिया। उनके अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र देव का दर्शन अशुभ माना जाएगा। इसके साथ ही गणेश जी ने ये भी कहा कि अगर अनजाने में कोई मनुष्य गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र देव के दर्शन कर लेता है। तो इससे बचने के लिए वो छोटा सा कंकड़ या पत्थर का टुकड़ा किसी के घर की छत पर फेंक दें। ऐसा करने से अनजाने में लगे चंद्र दर्शन का पाप खत्म हो जाएगा।

इस प्रकार आपने चन्द्र दर्शन से जुड़ी कथा का पाठ किया। हम कामना करते हैं, चन्द्र दर्शन पर आपके द्वारा किया गया व्रत और पूजा सफलतापूर्वक समपन्न हो और चन्द्र देव के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
आषाढ़ नवरात्रि 2025
क्या आप जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि 2025 में क्यों होती है खास महत्ता? जानिए तिथि, महत्व, पूजा विधि और घटस्थापना मुहूर्त की पूरी जानकारी
thumbnail
आषाढ़ अमावस्या 2025
क्या आप जानते हैं आषाढ़ अमावस्या 2025 का रहस्य? जानिए इसकी तिथि, महत्व, पूजन विधि और पितृ तर्पण से जुड़ी खास परंपराएं
thumbnail
वैष्णव योगिनी एकादशी 2025
क्या आप जानना चाहते हैं कि वैष्णव योगिनी एकादशी 2025 में कब है और इसका धार्मिक रहस्य क्या है? पढ़िए तिथि, महत्व, पूजन विधि और व्रत कथा से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी!
thumbnail
योगिनी एकादशी 2025
क्या आप जानते हैं योगिनी एकादशी 2025 का व्रत कैसे बदल सकता है आपका जीवन? जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और लाभ इस खास लेख में!
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook