श्रावण सोमवार विशेष

श्रावण सोमवार विशेष

जानें कि श्रावण में किन बातों का रखें ध्यान


भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रावण के सोमवार का व्रत रखने का विशेष महत्व है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप बिना श्रावण सोमवार का व्रत किये भगवान शिव को प्रसन्न नहीं कर सकते। भोलेनाथ तो बस अपने भक्त की सच्ची श्रद्धा देखकर ही प्रसन्न हो जाते हैं।

तो चलिए आज जानते हैं ऐसे दस आसान उपाय, जिन्हें करके आप बिना व्रत किए भी श्रावण सोमवार का सम्पूर्ण फल पा सकते हैं।

सच्चे मन से करें पूजा

अगर आप श्रावण सोमवार का व्रत नहीं कर पा रहे हैं, तो सच्चे मन से शिव जी की पूजा आराधना करें, इससे भी भगवान शिव अवश्य प्रसन्न होंगे।

अनैतिक कार्यों से बचें

श्रावण सोमवार के दिन जो जातक व्रत ना रख पाएं वो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें, मन में बुरे ना लाएं, और ब्रहमचर्य का पालन करें।

चढ़ाएं बेलपत्र व धतूरा

श्रावण सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान शिव का ध्यान करें, और स्नान कर उन्हें जल चढ़ाएं व पूजा करें। पूजा में उन्हें बेलपत्र और धतूरा अवश्य चढ़ाएं।

मांस मदिरा व बैंगन खाने से बचें

श्रावण के महीने में, विशेषकर सोमवार के दिन बैंगन न खाएं, क्योंकि शास्त्रों में इसे अशुद्ध बताया गया है। इसके अलावा श्रावण में मांस-मदिरा से दूर रहें। इससे आप पर जीवहत्या का पाप भी लगता है, और भगवान शिव आपसे रूष्ट भी हो सकते हैं।

पेड़ न काटें

श्रावण के मौसम में चारों ओर हरियाली होती है, और ये शिव जी को अति प्रिय है, इसलिए श्रावण में पेड़-पौधों को काटने से बचें।

अक्षत व जल चढ़ाकर पाएं शिव कृपा

भगवान भोलेनाथ को यदि आप सच्चे मन से चावल के कुछ दाने और एक कलश में शीतल जल भी अर्पित करें तो वे अपने भक्त से प्रसन्न होकर उनकी इच्छाएं पूर्ण कर देते हैं।

घर में मौजूद चीज़ें अर्पित कर पाएं मनचाहा वरदान

भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए श्रावण सोमवार के दिन एक धतूरा, एक बेर, दूध, दही, शकर, घी, शहद और गन्ने का रस अर्पित करें। इससे जो भक्त व्रत नहीं रख सकते, उनको भी भगवान शिव मनचाहा वरदान देते हैं।

शिवनाम का करें सुमिरन

शिव भक्त पूजा अर्चना करने के बाद इस दिन मन ही मन भगवान शिव के मंत्रों का जप करते रहें।

दीन दुखियों को ना लौटाएं खाली हाथ

श्रावण सोमवार के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार दीन दुखियों की मदद करें। किसी याचक को द्वार से खाली हाथ ना लौटाएं। किसी का अपमान या क्रोध ना करें। सबके प्रति आदर का भाव रखें।

जीव जंतुओं को सताएं नहीं

भगवान शिव को जीव जंतु भी अतिप्रिय हैं, इसलिए किसी जीव जंतु, जैसे सांप बिच्छू आदि को इस दिन न मारें, न सताएं।

तो भक्तों, ये थे श्रावण के सोमवार से जुड़े दस आसान उपाय, जिन्हें यदि व्रत न रख पाने वाले जातक भी अपनाते हैं, तो भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। हमारी कामना है कि आपकी पूजा अर्चना सफल हो, और भगवान शिव आपकी मनोकामना पूर्ण करें। ऐसे ही व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' पर।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
गौरी हब्बा कब है?
गौरी हब्बा 2025 की तिथि, पूजन विधि, कर्नाटक की परंपराएं, व्रत के नियम और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष फलदायक माना जाता है।
thumbnail
हरतालिका तीज 2025 कब है?
हरतालिका तीज 2025 की तिथि, पूजा विधि, व्रत कथा, नियम और शिव-पार्वती पूजन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जानें। यह व्रत सौभाग्य, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
thumbnail
वराह जयंती 2025 कब है?
वराह जयंती 2025 की तिथि, पूजा विधि, वराह अवतार की कथा और व्रत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जानें। यह दिन धर्म की रक्षा और भगवान विष्णु के शक्तिशाली स्वरूप की आराधना का प्रतीक है।
thumbnail
चंद्र दर्शन 2025 कब है?
इस पवित्र अवसर पर चंद्रमा के दर्शन का महत्व और अनुष्ठान की जानकारी प्राप्त करें।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook