पुत्रदा एकादशी की कथा और उसका महत्व
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

पुत्रदा एकादशी की कथा और उसका महत्व

पुत्रदा एकादशी की पौराणिक कथा पढ़ें और जानें कैसे इस व्रत से संतान सुख प्राप्त होता है। यह लेख व्रत की महिमा को स्पष्ट करता है।

पुत्रदा एकादशी कथा के बारे में

पुत्रदा एकादशी की कथा के अनुसार, प्राचीनकाल में राजा सुकेतुमान ने संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत किया था। भगवान विष्णु की कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। यह व्रत संतान सुख हेतु किया जाता है। आइये जानते हैं इस कथा के बारे में...

पुत्रदा एकादशी की कथा

इस लेख में हम लोग श्रावण पुत्रदा एकादशी से संबंधित पौराणिक कथा के बारे में जानेंगे। इस कथा के बिना पुत्रदा एकादशी का व्रत अधूरा है, इसलिए इस कहानी को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें-

प्राचीन काल में भद्रावती नगर में सुकेतु नाम का एक राजा हुआ करता था। उनकी पत्नी का नाम शैव्या था। उन दोनों के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं थी, फिर भी संतान न होने का दुख उन्हें हमेशा कचोटता रहता था।

एक दिन दुखी मन से राजा और रानी अपने मंत्री को सारा राजपाठ सौंपकर वन में चले गए। इस दौरान उनके मन में आत्महत्या करने का विचार भी आने लगा लेकिन, तभी राजा को यह एहसास हुआ कि आत्महत्या से बढ़कर इस दुनिया में कोई और पाप नहीं होता है। तभी अचानक उन्हें वेद पाठ के स्वर सुनाई देने लगे और फिर राजा रानी उसी दिशा में बढ़ते चले गए जिधर से उन्हें वेद पाठ का स्वर आ रहा था।

कुछ आगे चलते हुए उनकी भेंट एक साधु से हुई। साधु के पास पहुंचने पर राजा रानी ने पूछा कि आप लोग किस की पूजा कर रहे हैं तो साधु ने बताया कि हम पुत्रदा एकादशी का व्रत कर रहे हैं। इसके बाद साधु ने राजा और रानी को विस्तार से पुत्रदा एकादशी का महत्व बताया। यह सुनकर दोनों ने अगली पुत्रदा एकादशी का व्रत करने का निश्चय किया। व्रत के प्रभाव और भगवान विष्णु की कृपा से उन्हें आखिरकार संतान की प्राप्ति हुई। मान्यताओं के अनुसार, लोग इसके बाद पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति की कामना के साथ करने लगे।

बताया जाता है कि, इसके बाद से ही पुत्रदा एकादशी का महत्व माना जाने लगा। ऐसे में जो कोई भी निसंतान दंपत्ति इस दिन श्रद्धापूर्वक और विधि विधान से इस दिन का व्रत पूजन उपवास करते है उन्हें संतान सुख अवश्य प्राप्त होता है।

लोगों की इस व्रत में असीम आस्था निहित है, हम भी आशा करते हैं इस व्रत का शुभ फल आपको मिले।

divider
Published by Sri Mandir·July 25, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook