तवा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

तवा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

तवा रसोई का अहम हिस्सा होता है, जिस पर रोजाना भोजन बनता है। इसे शुभ दिन पर खरीदने से घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जानिए सप्ताह के वो शुभ और अशुभ दिन जब तवा खरीदना चाहिए या नहीं।

तवा खरीदने के शुभ दिन के बारे में

तवा रसोई की रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन इसे सही दिन खरीदना घर की बरकत और सुख-शांति से भी जुड़ा होता है। इस आर्टिकल में जानिए तवा खरीदने के वो शुभ दिन के बारे में।

तवा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं? जानें वजह

क्या आपने कभी सोचा है कि रोटी सेंकने वाला तवा भी आपके घर की किस्मत बदल सकता है? भारतीय परंपरा में रसोई से जुड़ी हर वस्तु को शुभ-अशुभ के नजरिए से देखा जाता है। चाहे वो नमक हो, झाड़ू हो या फिर तवा। हर चीज़ को खरीदने का एक सही समय और दिन माना गया है। तवा केवल रोटियां बनाने के साथ साथ घर की समृद्धि और शांति से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्यता है कि अगर तवा सही दिन खरीदा जाए, तो घर में धन-धान्य, शांति और सौभाग्य बना रहता है। वहीं गलत दिन पर तवा खरीदने से घर में कलह, आर्थिक नुकसान और अशुभ प्रभाव हो सकते हैं।

वास्तु अनुसार तवा कब खरीदना चाहिए और कब नहीं?

  • बुधवार: बुधवार को व्यापार वृहस्थ जीवन से जुड़ी वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। यह दिन तवा जैसी रसोई की वस्तुओं की खरीद के लिए शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया तवा घर की रसोई में समृद्धि लाता है।

  • शुक्रवार: शुक्रवार को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का दिन माना जाता है। इस दिन तवा खरीदने से घर में धन, प्रेम और शांति बनी रहती है। 

  • किसी शुभ पर्व पर: अक्षय तृतीया नवरात्रि या दीपावली आदि प्रभु पर घर के लिए नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन तवा खरीदना आपके घर में सुख समृद्धि ला सकता है।

तवा कब न खरीदें? जानें अशुभ दिन

  • शनिवार: शनिवार को लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। दवा अधिकतर लोहे इस्पात का ही होता है, इसलिए इस दिन तवा खरीदने से शनि दोष, धन हानि और घरेलू तनाव बढ़ सकता है।

  • रविवार: रविवार सूर्य का दिन होने के कारण इस दिन गर्म व आग से जुड़ी वस्तुएं खरीदना टालना चाहिए। तवा अग्नि से जुड़ी हुई वस्तु है, इसलिए इस रविवार को ना खरीदें।

  • अमावस्या और ग्रहण के दिन: अमावस्या या ग्रहण के दिन किसी भी धातु या अग्नि से जुड़ी वस्तु को खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन तवा खरीदने से बच्चे क्योंकि इस समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कमजोर होता है।

तवा खरीदते समय विशेष सावधानियां

  • तवा लोहे का हो तो ध्यान रखें कि उसमें जंग ना लगी हो। इससे रसोई घर में नकारात्मकता और घर में बीमारी आ सकती है।

  • तवा खरीदने के बाद पहले दिन उसमें कुछ मीठा बनाएं। नए बर्तन में ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों में सौहार्द और सुख शांति बनी रहती है।

  • तवा खरीदने के बाद उसपर रोटी बनाकर सबसे पहले किसी जरूरतमंद को या गाय को खिलाएं। ऐसा करने से भी विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

  • तवा रात में ना खरीदें। रात के समय किसी धातु या अग्नि से जुड़ी वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर में अशांति आ सकती है।

इस लेख में आपने जाना कि तवा किस दिन खरीदें, किस दिन ना खरीदें और क्या विशेष सावधानियां रखें। तो अगली बार जब भी तवा खरीदने जाएं,  दिन व समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इस पर रोटी का स्वाद ही नहीं, बल्कि आपके घर परिवार का सौभाग्य भी टिका हो सकता है।

divider
Published by Sri Mandir·July 3, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चूड़ियाँ किस दिन खरीदना चाहिए

चूड़ियाँ खरीदने के लिए सप्ताह का कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चूड़ियाँ किस दिन लेना सौभाग्य, खुशहाली और वैवाहिक सुख के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शिवलिंग किस दिन खरीदना चाहिए

शिवलिंग खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग किस दिन लेना पूजा, शांति और भगवान शिव की कृपा के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शंख किस दिन खरीदना चाहिए

शंख खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शंख किस दिन लेना पूजा, सकारात्मक ऊर्जा और घर की शुद्धता के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook