आटा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

आटा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं

आटा घर के भोजन और अन्न से जुड़ा हुआ होता है। सही दिन पर आटा खरीदने से घर में बरकत और शांति बनी रहती है। जानिए सप्ताह के वो शुभ और अशुभ दिन जब आटा खरीदना चाहिए या टालना चाहिए।

आटा खरीदने के शुभ दिन के बारे में

आटा घर की रसोई की बुनियाद है, और इसे सही दिन खरीदना घर में बरकत और सुख-शांति बनाए रखने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस आर्टिकल में जानिए आटा खरीदने के वो शुभ दिन, जब लिया गया अनाज आपके घर में कभी कमी न आने दे और हमेशा खुशहाली बनाए रखे।

आटा किस दिन खरीदना चाहिए और किस दिन नहीं? जानें खास वजहें

आटा खरीदने के लिए सही दिन का चयन करना भी सनातन परंपरा में महत्वपूर्ण माना गया है। बुधवार और शुक्रवार को आटा खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इन दिनों की गई खरीदारी से घर में सुख-शांति, बरकत और स्वास्थ्य बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों की सकारात्मक ऊर्जा से घर का अन्न भंडार भरा रहता है। दूसरी ओर, शनिवार और रविवार को आटा या उससे जुड़ी चीजें जैसे गेहूं या मैदा खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इन दिनों की गई खरीदारी से धन हानि हो सकती है।

वास्तु अनुसार आटा खरीदने का शुभ दिन 

हिन्दू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी के लिए भी खास दिन तय किए गए हैं। इन्हीं में से एक है आटा, जो हर घर का जरूरी हिस्सा है। चलिए जानते है किस दिन आटा खरीदना चाहिए-बुधवार यानि बुद्धि और संतुलन का दिन: बुधवार को आटा खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन को बुध ग्रह से जोड़ा जाता है जो बुद्धि, बोली और संतुलन को दिखाता है। ऐसा माना जाता है कि बुधवार को आटा खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और पारिवार में तालमेल बेहतर होता है।

शुक्रवार यानि मां लक्ष्मी का दिन: शुक्रवार को मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, जो धन, समृद्धि और सुख के प्रतीक हैं। इस दिन आटा खरीदने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। यह दिन घरेलू समृद्धि और शांति के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

आटा किस दिन ना खरीदें

  • हिन्दू धर्म में शनिवार को आटा खरीदना अशुभ माना जाता है। यह दिन शनि देव का होता है और इस दिन भारी या मुख्य चीजों की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। इस दिन किसी भी तरह के अनाज खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन आटा खरीदने से घर में दरिद्रता या धन की कमी आ सकती है।

  • आपको रविवार को भी आटा खरीदने से बचना चाहिए। यह दिन सूर्य देव का होता है, जो कान्फिडेन्स और बोल्डनेस को दिखाते है। इस दिन आटा जैसी चीजें खरीदने से घर की शांति में बाधा आ सकती है और परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकता है।

  • अमावस्या और पूर्णिमा को भी आटा खरीदने के लिए अशुभ माना जाता है, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इन तिथियों को दैवीय शक्तियों के उतार-चढ़ाव से भरा हुआ माना जाता है। ऐसे में आटा खरीदने से नकारात्मकता घर में आ सकती है।

आटा खरीदते समय विशेष सावधानियां

1. बुधवार या शुक्रवार को ही आटा खरीदें

2. शनिवार, रविवार, अमावस्या और पूर्णिमा को आटा न खरीदें। इससे आपके घर और जीवन में नेगटिव एनर्जी आ सकती है

3. जब भी आटा खरीदने जाए तब साफ और बिना फटा हुआ पैकेट लें

4. जितनी जरूरत है उतना ही आटा खरीदे क्योंकि आटा थोड़े समय में खराब भी हो सकता है

5. जब पैक्ड आटा खरीदे तो उसकी मैन्यफैक्चरिंग और एक्स्पाइरी डेट जरूर चेक करें

6. आटा घर में सही जगह रखें, सीधे रसोई में। सोने के कमरे में या ऐसे जगह आटे को नहीं रखे जहां लोग बैठते हो

7. आटे को हमेशा बहुत ध्यान से एक साफ जगह पर रखे। जो एकदम सूखी हो और जहां हवा और पानी नहीं आए

divider
Published by Sri Mandir·July 3, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चूड़ियाँ किस दिन खरीदना चाहिए

चूड़ियाँ खरीदने के लिए सप्ताह का कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चूड़ियाँ किस दिन लेना सौभाग्य, खुशहाली और वैवाहिक सुख के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शिवलिंग किस दिन खरीदना चाहिए

शिवलिंग खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग किस दिन लेना पूजा, शांति और भगवान शिव की कृपा के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
Card Image

शंख किस दिन खरीदना चाहिए

शंख खरीदने के लिए कौन-सा दिन शुभ माना जाता है? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शंख किस दिन लेना पूजा, सकारात्मक ऊर्जा और घर की शुद्धता के लिए लाभकारी होता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook