श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् | Shri Tulsi Namashtak Stotram
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् | Shri Tulsi Namashtak Stotram

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् तुलसी माता की स्तुति का अत्यंत पवित्र और मंगलकारी स्तोत्र है। इसके पाठ से मन, घर और वातावरण पवित्र होता है, पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। जानिए सम्पूर्ण पाठ, अर्थ और लाभ।

तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् के बारे में

तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् तुलसी माता को समर्पित एक अत्यंत पवित्र और मंगलदायक स्तोत्र है। इसमें तुलसी देवी के आठ दिव्य नामों का वर्णन किया गया है, जो भक्त के जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार करते हैं। श्रद्धा और भक्ति से इसका जप करने पर घर में सुख-शांति बनी रहती है और पापों का नाश होता है।

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम्

तुलसी जी को बहुत ही पवित्र और विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी जी केवल पौधा नहीं है बल्कि यह धरती पर किसी वरदान से कम नहीं है। हिन्दू धर्म में यह विशेष रूप से पूजनीय है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद में तुलसी जी को अमृत माना गया है। यहाँ तक कि भगवान विष्णु जी की पूजा बिना तुलसी जी के पूर्ण नहीं होती है। तुलसी को विष्णुवल्लभा भी कहा जाता है। क्योंकि यह भगवान विष्णु को सबसे प्रिय हैं।

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी जी का पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है। तुलसी जी पूजनीय है इसलिए तुलसी पूजा को भी विशेष महत्व दिया जाता है। प्रतिदिन तुलसी पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो भी व्यक्ति तुलसी पूजा के साथ तुलसी जी के श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्र का पाठ करता है उसके घर में धन वैभव की कभी भी कमी नहीं रहती है।

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् का महत्व

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है और इस तुलसी में श्री हरी विष्णु भगवान वास करते हैं। इस कारण तुलसी जी की पूजा प्रतिदिन सुबह और शाम के समय की जाती है। माना जाता है कि उनकी पूजा अर्चना करने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। जिस घर में तुलसी जी की पूजा प्रतिदिन की जाती है वहां कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर सकती हैं। तुलसी जी के समीप दीपक लगाते है और साथ ही यदि तुलसी जी के इस स्त्रोत का पाठ भी किया जाता है तो इसका महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है। इस मंत्र का जाप करने से साधक को धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्त होती है।

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् पढ़ने के फायदे

  • श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् का जो भी व्यक्ति नियमित रूप से जाप करता है उसे धन की प्राप्ति होती है। वह धन और वैभव से संपन्न रहता है। इसी के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • जो व्यक्ति नियमित रूप से इस स्त्रोत का पाठ करता है वह सदैव ही निरोग बना रहता है। उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। वह बीमारियों से निजात पा सकता है।
  • इस स्त्रोत का पाठ करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसका जीवन सफल हो जाता है। इस स्त्रोत का पाठ तुलसी जी के सामने बैठकर करना अत्यंत फलदायी होता है।
  • तुलसी जी की नियमित रूप से पूजा अर्चना करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्री तुलसी नामाष्टक स्तोत्रम् का हिंदी अर्थ

share
वृंदा,वृन्दावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी | पुष्पसारा,नंदिनी च तुलसी,कृष्णजीवनी ||

अर्थ - वृन्दा, वृन्दावनी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, पुष्पसारा, नन्दिनी तुलसी और कृष्ण जीवनी ये देवी तुलसी के आठ नाम हैं।

share
एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम | य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत ||

अर्थ - यह सार्थक नामावली स्तोत्र के रूप में परिणत है। जो पुरुष तुलसी की पूजा करके इस ‘नामाष्टक’ का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त हो जाता है।

divider
Published by Sri Mandir·November 6, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

श्री हरि स्तोत्र

श्री हरि स्तोत्रम - यहाँ पाएँ श्री हरि स्तोत्र के बोल, इसके लाभ और अर्थ की जानकारी। जीवन में शांति और समृद्धि के लिए श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें।

right_arrow
Card Image

श्री संकष्टनाशन स्तोत्रम्

Ganesh Sankat Nashan Stotra: गणेश जी के संकटनाशन स्तोत्र का पूरा पाठ और उसका हिंदी में अर्थ। जानें इस स्तोत्र का महत्व, पूजा विधि, और किस प्रकार यह आपके जीवन से संकटों को दूर कर सकता है। इस पवित्र स्तोत्र को पढ़ें और गणेश जी की कृपा प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

श्री गणपति अथर्वशीर्ष

श्री गणपति अथर्वशीर्ष स्तोत्र पाठ: भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए इस पवित्र स्तोत्र का नियमित पाठ करें। जानें इसके महत्व, सही विधि, और लाभ।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook