धनतेरस पूजा सामग्री
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

धनतेरस पूजा सामग्री

धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं? जानें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और सरल विधि जिससे आपकी धनतेरस पूजा हो पूर्ण और शुभ।

धनतेरस पूजा सामग्री के बारे में

धनतेरस पूजा में उपयोग की जाने वाली सामग्री का विशेष महत्व होता है। दीपक, धातु के बर्तन, धन के प्रतीक के रूप में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, पुष्प, हल्दी, कुमकुम, धूप, और मिठाई समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। इनसे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

धनतेरस पूजा सामग्री

धनतेरस आते ही घरों की दीवारों पर रंग चढ़ने लगता है रसोई से पकवानों की खुशबू आने लगती है, और बाजार में भी चहल-पहल शुरू हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने गौर किया कि इसी बीच हमारी मां-बहनें पूजा की थाली में एक-एक चीज सहेजती हैं, और बार-बार एक एक वस्तु की याद दिलाती रहती हैं - दीपक ले आए? कपूर लाना मत भूलना! क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यदि धनतेरस की पूजा में सारी पूजा सामग्री उपलब्ध न हो, तो हमें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की संपूर्ण कृपा नहीं प्राप्त होती है। तो चलिए आज के इस लेख में जानते हैं ‘धनतेरस पूजन सामग्री’, इसके महत्व व प्रयोग के बारे में।

धनतेरस की पूजा और सामग्रियों का महत्व

धनतेरस, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, और कुबेर जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ‌ इसी कारण इस पर्व को धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस की पूजा से हमें आरोग्य और सुखी जीवन का वरदान मिलता है। वहीं, कुबेर और गणेश-लक्ष्मी की पूजा जातक को धन-धान्य और ऐश्वर्य प्रदान करती है।

धनतेरस पूजा सामग्री के अंतर्गत आने वाली हर वस्तु का अपना विशेष महत्व है- जैसे: गंगाजल पवित्रता का, दीपक प्रकाश का, कपूर शुद्धता का और फूल भक्ति का प्रतीक होते हैं। अतः पूजा विधिवत संपन्न करने के लिए यह सामग्री उपलब्ध होना बहुत आवश्यक है।

धनतेरस पूजन सामग्री लिस्ट

  • रोली
  • अक्षत
  • गाय का शुद्ध घी
  • शक्कर या गुड
  • धूप और अगरबत्ती
  • गंगाजल
  • मिट्टी या पीतल का दीपक
  • लकड़ी की चौकी
  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • दीपक की बाती बनाने के लिए रूई
  • पूजा की थाली
  • कलश
  • मौली
  • कपूर
  • फूल और फूलों की माला
  • मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि, भगवान गणेश, और कुबेर जी की तस्वीर या मूर्ति

धनतेरस पूजन सामग्री कहां से खरीदें और कैसे चुनें?

  • धनतेरस की पूजा सामग्री यूं तो बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है, लेकिन सही और शुद्ध वस्तु चुनना भी बहुत ही आवश्यक होता है।
  • घी और कपूर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। पूजा में गाय का घी प्रयोग करना उचित माना जाता है।
  • फूल ताजा और सुगंधित होना चाहिए मुरझाए या सूखे फूल ना लें।
  • दीपक मिट्टी या पीतल का लें, क्योंकि शास्त्रों में यह पवित्र माना गया है।
  • मूर्तियां या तस्वीरें साफ और पूजन योग्य होनी चाहिए। ध्यान रहे कि ये टूटी या फटी ना हों।
  • पूजा के लिए जो कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है वह लाल या पीले रंग का होना चाहिए।

पूजा विधि में सामग्री का क्रम और उपयोग

  • सबसे पहले पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
  • चौकी पर लाल या पीले कपड़े को बिछाकर सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करें।
  • कलश में जल भरकर चौकी के पास रखें।
  • मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • इसके बाद दीपक, अगरबत्ती व धूप जलाएं।
  • अब पुष्प व पुष्प माला अर्पित करें और शक्कर-गुड़ या किसी अन्य मिष्ठान का भोग लगाएं।
  • अंत में कपूर से आरती करें और पूजा संपन्न करें।

तो यह थी ‘धनतेरस पूजन सामग्री’ से जुड़ी विशेष जानकारी। मान्यता है कि जब हम इस पर्व पर पूर्ण सामग्री के साथ पूजा करते हैं, तो न केवल देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार और सुख-समृद्धि का स्थाई वास होता है। तो इस धनतेरस, आप भी हर सामग्री को पूरे मन से जुटाइये और श्रद्धा पूर्वक पूजा करिए, ताकि भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा आप पर सदा बनी रहे।

divider
Published by Sri Mandir·July 15, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook