माँ शैलपुत्री की कथा
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

माँ शैलपुत्री की कथा

नवरात्रि की शुरुआत होती है माँ शैलपुत्री की आराधना से। जानें उनकी पावन कथा, जन्म रहस्य और पूजन विधि, जिससे मिलते हैं अपार शक्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।

मां शैलपुत्री के बारे में

नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा विशेष महत्व रखती है। इस दिन घटस्थापना और विधिवत पूजा-अर्चन की जाती है, ताकि मां शैलपुत्री की कृपा प्राप्त हो सके। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां शैलपुत्री की कथा पढ़ने या सुनने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आइए, जानते हैं मां शैलपुत्री की कथा के बारे में ताकि उनके आशीर्वाद से जीवन सुखमय बने।

मां शैलपुत्री कथा

मां शैलपुत्री को विभिन्न नामों से जाना जाता है, जिनमें वृषारूढ़ा और देवी सती प्रमुख हैं। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है, लेकिन उनका नाम शैलपुत्री कैसे पड़ा, इसके पीछे एक बेहद रोचक और प्रेरणादायक कथा जुड़ी है।

पौरणिक कथाओं के अनुसार, मां शैलपुत्री, देवी दुर्गा का प्रथम स्वरूप मानी जाती हैं। उनका जन्म प्रजापति दक्ष की कन्या सती के रूप में हुआ था। सती का विवाह देवों के देव महादेव से हुआ था, लेकिन सती के पिता दक्ष इस विवाह से अप्रसन्न थे। वे भगवान शिव को तपस्वी, गृहहीन और औघड़ समझते थे और उन्हें योग्य वर नहीं मानते थे। यही कारण था कि वे शिव और सती दोनों से मन ही मन रुष्ट रहते थे। एक बार राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में उन्होंने सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, परंतु जानबूझकर भगवान शिव और सती को निमंत्रण नहीं भेजा। जब सती को इस यज्ञ की जानकारी मिली, तो उन्होंने भोले शंकर से वहां जाने की इच्छा व्यक्त की। भगवान शिव ने बिना निमंत्रण के यज्ञ में जाना अनुचित बताया और उन्हें रोका, लेकिन सती अपने हठ पर अड़ी रहीं।

अंततः महादेव ने उन्हें अनुमति दे दी। सती जब पिता द्वारा आयोजित यज्ञ में पहुँचीं, तो वहाँ न तो किसी ने उनका स्वागत किया, न सम्मान दिया। उल्टा, उनके पति शिव का अपमान किया गया। ऐसा होने पर आहत और क्रोधित सती ने यज्ञ कुंड में स्वयं को अग्नि को समर्पित कर दिया। जब भगवान शिव को इस घटना का पता चला, तो वे अत्यंत क्रोधित हुए। उन्होंने वीरभद्र को उत्पन्न किया, जिसने यज्ञ को विध्वंस कर दिया और दक्ष का सिर काट दिया। इसके बाद भगवान शिव गहन तप में लीन हो गए। कालांतर में देवी सती ने हिमालयराज की पुत्री के रूप में पुनर्जन्म लिया। जानकारी के अनुसार, मां के इस स्वरूप का दर्शन पाने स्वयं नारायण भी पहुंचे थे। पर्वतराज की पुत्री होने के कारण उन्हें शैलपुत्री के नाम से भी जाना गया। शैल का अर्थ भी पर्वत होता है और इसके अलावा उनका नाम पार्वती, हेमवती भी पड़ा। मां शैलपुत्री का विवाह भोलेनाथ से हुआ था। मां की महिमा औऱ शक्ति दोनों ही अनंत है।

divider
Published by Sri Mandir·September 23, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

माँ सिद्धिदात्री के मंत्र

माँ सिद्धिदात्री को सिद्धियों और उपलब्धियों की देवी मानी जाता है, इनके मंत्र मानसिक शांति, सुख, और समृद्धि प्रदान करने में सहायक होते हैं। माँ सिद्धिदात्री की आराधना से आप अपने जीवन में सफलता और सुख के नए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

right_arrow
Card Image

माँ महागौरी के मंत्र

मां महागौरी के शक्तिशाली और पवित्र मंत्र जीवन में शांति, समृद्धि और पवित्रता लाने के साथ-साथ सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से भक्तों को दिव्य आशीर्वाद, आत्मिक शुद्धि और अद्वितीय शक्ति मिल सकती है।

right_arrow
Card Image

माँ कालरात्रि के मंत्र

माँ कालरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook