माँ कूष्मांडा की कथा
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

माँ कूष्मांडा की कथा

नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाने वाली माँ कूष्मांडा की दिव्य कथा, जन्म रहस्य और पूजन विधि जानें। उनकी कृपा से जीवन में आता है स्वास्थ्य, ऊर्जा और सुख-समृद्धि।

माँ कूष्मांडा के बारे में

माँ कूष्मांडा नवदुर्गा का चौथा स्वरूप हैं, जिनकी पूजा शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। मान्यता है कि माँ ने अपनी अद्भुत शक्ति और तेज से पूरे ब्रह्मांड की रचना की। उनकी कृपा से भक्तों को आरोग्य, सुख-समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है। इस लेख में जानिए माँ कूष्मांडा कथा, उनका महत्व और पूजन से मिलने वाले विशेष लाभ।

मां कुष्मांडा की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, माना जाता है कि जब सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था और चारों ओर अंधकार ही अंधकार था, तब माँ कुष्मांडा ने अपनी हल्की मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की। इसी कारण इन्हें सृष्टि की आदिशक्ति या आदिस्वरूपा कहा जाता है। माँ कुष्मांडा की आठ भुजाएँ हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और जपमाला रहती है।

माँ का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़ा (कुष्मांड) प्रिय है, इसी वजह से इनका नाम कुष्मांडा पड़ा। इनका वास सूर्यमंडल के अंदर माना जाता है। केवल माँ कुष्मांडा ही सूर्य लोक में निवास करने की शक्ति रखती हैं। इनके शरीर की आभा सूर्य के समान तेजस्वी है और इनके प्रकाश से ही पूरी सृष्टि रोशन होती है। भक्ति भाव से माँ कुष्मांडा की पूजा करने पर रोग और शोक दूर होते हैं तथा भक्त को आयु, यश, बल और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माँ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और कम सेवा-भक्ति से ही आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धा से इनकी पूजा करने से भक्त को सुख, समृद्धि, उन्नति और अंततः मोक्ष की प्राप्ति होती है।

divider
Published by Sri Mandir·September 25, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

माँ महागौरी के मंत्र

मां महागौरी के शक्तिशाली और पवित्र मंत्र जीवन में शांति, समृद्धि और पवित्रता लाने के साथ-साथ सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से भक्तों को दिव्य आशीर्वाद, आत्मिक शुद्धि और अद्वितीय शक्ति मिल सकती है।

right_arrow
Card Image

माँ कालरात्रि के मंत्र

माँ कालरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

right_arrow
Card Image

माँ कात्यायनी के मंत्र

माँ कात्यायनी के मंत्र और स्तुति मंत्र का उच्चारण करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इनके मंत्रों का सही विधि से जाप करने से भक्तों को सफलता, समृद्धि और सुख-शांति का अनुभव होता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook