पदोन्नति पाने के लिए मंत्र
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

पदोन्नति पाने के लिए मंत्र

जानें इसे पढ़ने और जाप करने के अद्भुत लाभ। करियर में सफलता, उच्च पद और वित्तीय उन्नति पाने का सरल उपाय।

पदोन्नति मंत्र के बारे में

ऑफिस में काम करते-करते कई साल बीत जाते हैं। दिन-रात एक करके हम अपने टारगेट पूरे करते हैं, बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। फिर भी जब प्रमोशन की लिस्ट आती है, तो नाम पीछे रह जाता है। ऐसे में लगता है शायद कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं, जैसे भाग्य या सही समय का साथ। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो कुछ विशेष मंत्र आपकी करियर की अड़चनों को दूर कर सकते हैं।

प्रमोशन में मदद करने वाले शक्तिशाली मंत्र

1. ॐ ह्रीं नमः

यह मंत्र आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है और करियर में तरक्की देता है।

2. ॐ गणपतये नमः

गणेश जी को सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देवता माना जाता है। ऑफिस की राजनीति हो या आपकी मेहनत का सही परिणाम न मिलना, यह मंत्र ऐसी अड़चनों को दूर करने में सहायक है।

3. श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

यह मंत्र लोगों का सहयोग पाने और अपने काम से सभी को प्रभावित करने के लिए है। इसके जाप से बॉस और सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होते हैं, और प्रमोशन की संभावना बढ़ती है।

4. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद सर्वभूतानि योगिनि योगिनि

लक्ष्मी माता का यह मंत्र धन और समृद्धि के लिए है। इस मंत्र का जाप प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में बढ़ोत्तरी और पैसों से जुड़ी समस्याओं के निवारण में सहायक होता है।

5. ॐ क्रीं क्लीं क्लीं क्लीं गं गणपतये वाघश्य वामनाय क्लीं क्लीं क्लीं स्वाहा

यह एक शक्तिशाली गणेश मंत्र है जो सफलता के रास्ते खोलता है। जो लोग नौकरी में अपना 100 प्रतिशत देने के बावजूद भी पीछे रह जाते हैं, उन्हें इस मंत्र के जाप से मेहनत का पूरा फल मिलता है और प्रमोशन व वेतन वृद्धि की संभावना बढ़ती है।

  • मंत्र जाप के लिए स्वच्छ, एकांत और शांत जगह का चुनाव करें।

  • स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और मन को भी सकारात्मक करें।

  • उत्तर दिशा की ओर मुख करें, इस दिशा में मुख करके कोई भी मंत्र जाप या पूजा की जाए तो उसका संपूर्ण फल मिलता है।

  • प्रतिदिन जाप के लिए एक समय निर्धारित करें। ब्रह्म मुहूर्त या संध्या काल का समय इसके लिए विशेष शुभ होता है।

  • तुलसी या रुद्राक्ष माला का प्रयोग करें। इससे मंत्र की ऊर्जा और बढ़ती है।

  • इन मंत्रों का जाप नियमित रूप से 21 दिन तक करें और प्रतिदिन 108 बार इनका जाप करें।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो मेहनत से कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन फिर भी प्रमोशन मिलने में पीछे रह जाते हैं, तो ये मंत्र आपको आपकी मेहनत का सही फल दिला सकते हैं। इसलिए इस लेख में बताई गई विधि द्वारा इन मंत्रों का जाप करें। हमारी कामना है कि आपको आपके करियर में मनचाही सफलता मिले।

divider
Published by Sri Mandir·October 18, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook