काली कर्पूर स्तोत् और उसके फायदे
Kali Karpura Stotra | काली कर्पूर स्तोत् और उसके फायदे

काली कर्पूर स्तोत् और उसके फायदे

इस स्तोत्र के नियमित पाठ से देवी काली की कृपा प्राप्त करें


काली कर्पूर स्तोत्र



हिंदू धर्म में मां काली को अत्यंत शक्तिशाली देवी माना जाता है। उनकी उपासना से न केवल भय और नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है, बल्कि माता भक्तों को साहस, शक्ति, और सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। काली कर्पूर स्तोत्र एक ऐसा मंत्र है जो काली जी के भक्तों को समस्त संकटों से मुक्ति दिलाता है।

क्या है काली कर्पूर स्तोत्र? | What is Kali Karpura Stotra


काली कर्पूर स्तोत्र मां काली की स्तुति में लिखा गया एक अत्यंत पवित्र मंत्र है। यह स्तोत्र मां काली के शक्तिशाली स्वरूप को समर्पित है, जिसमें उनके विभिन्न गुणों, शक्तियों, और भक्तों पर उनकी कृपा का बखान किया गया है। इस स्तोत्र का पाठ भक्तों को नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है, और उनके जीवन में शक्ति, साहस व समृद्धि लाता है।

काली कर्पूर स्तोत्र के लाभ | Kali Karpura Stotra Benefits


इस स्तोत्र के नियमित पाठ से कई लाभ हैं:

नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति:
इस स्तोत्र के पाठ से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि:
मां काली की कृपा से भक्तों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

सुख-समृद्धि में वृद्धि:

यह स्तोत्र भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक होता है।

शत्रुओं से सुरक्षा:

काली कर्पूर स्तोत्र काली माता के भक्तों को शत्रुओं से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

**काली कर्पूर स्तोत्र के नियम | Kali Karpura Stotra Rules **


काली कर्पूर स्तोत्र का पाठ करते समय भक्तों को कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है:

शुद्धता:

पाठ के समय पूजा स्थल की स्वच्छता के साथ-साथ मन की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखें।

उत्तम समय:

इस स्तोत्र का पाठ मंगलवार, शुक्रवार या अमावस्या की रात को करना शुभ माना जाता है।

ध्यान:

पाठ के समय मां काली के स्वरूप का ध्यान करना आवश्यक है। इससे स्तोत्र का प्रभाव बढ़ता है।

भक्ति और श्रद्धा:

पाठ के समय पूर्ण भक्ति और श्रद्धा से मां काली का आह्वान करें, जिससे माता प्रसन्न होकर आप पर कृपा करें।

काली कर्पूर स्तोत्र मां काली के प्रति श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने का एक विशेष मार्ग है। ये स्त्रोत न केवल भक्तों को मानसिक शांति के साथ-साथ उन्हें जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा प्रदान करता है। इसके नियमित पाठ से मां काली की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि आती है।


श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
ॐ नमो नारायणाय
क्या ॐ नमो नारायणाय मंत्र से मिल सकती है विष्णु कृपा और मन की शांति? जानिए इसका अर्थ, जप विधि, संख्या और चमत्कारी लाभ।
thumbnail
ॐ हं हनुमते नमः
क्या ॐ हं हनुमते नमः मंत्र से डर और बाधाएं खत्म हो सकती हैं? जानिए हनुमान जी के इस चमत्कारी मंत्र का अर्थ, जप संख्या और जाप की विधि।
thumbnail
ॐ दुं दुर्गायै नमः
क्या ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र से जीवन की नकारात्मकता दूर हो सकती है? जानिए इस मंत्र का अर्थ, जाप संख्या और माँ दुर्गा की कृपा पाने का सरल उपाय।
thumbnail
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने नमः
क्या इस मंत्र के जाप से श्रीकृष्ण की कृपा और शांति दोनों मिल सकती हैं? जानिए अर्थ, विधि और वो दिव्य लाभ जो इस मंत्र से प्राप्त होते हैं।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook