मई 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें गंगा सप्तमी, बुद्ध पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी व स्कन्द षष्ठी की खास तिथियां और पंचांग विवरण।
मई महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस माह में बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का स्मरण करती है। इसके अलावा, अक्षय तृतीया भी विशेष पर्व होता है, जो नए कार्यों की शुरुआत और संपत्ति में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मई का महीना धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्थापूर्ण दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
मई महीना, ग्रेगोरियन कैलेंडर का पांचवां महीना और उत्तरी गोलार्ध में गर्मी के मौसम का चरम है। इस महीने को साल के सबसे खूबसूरत महीनों में से एक माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मई में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्सव मनाए जाते हैं। जिसका उद्देश्य है सार्वजनिक जागरुकता बढ़ाना और समाज को इतिहास से जोड़ना।
स्कन्द षष्ठी - स्कंद षष्ठी के दिन मां पार्वती और शिव जी के पुत्र कार्तिकेय जी की आराधना की जाती है। कुमार कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है। इसलिए इसे स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि परिवार में सुख-शांति और संतान प्राप्ति के लिए स्कंद षष्ठी का व्रत बेहद खास महत्व रखता है। इस व्रत को दक्षिण भारत में प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है। यहां भगवान कार्तिकेय को कुमार, मुरुगन, सुब्रह्मण्यम जैसे कई नामों से जाना जाता है। साल 2025 में वैशाख मास की स्कन्द षष्ठी 2 मई, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
गंगा सप्तमी - हिंदू धर्म में बिना गंगाजल के कोई भी धार्मिक कार्य संपन्न नहीं होता, और इस बात से ज्ञात होता है कि मां गंगा हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। गंगा सप्तमी, मां गंगा की उपासना के लिए समर्पित एक विशेष दिन है। इसे हम गंगा जयंती के रूप में भी मनाते हैं। साल 2025 में वैशाख मास की गंगा सप्तमी 3 मई, शनिवार को मनाई जाएगी।
बगलामुखी जयंती - 10 महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या को माँ बगलामुखी के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि यदि संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्तियां भी एकत्र हो जाएं, तो भी वो मां बगलामुखी को पराजित नहीं कर सकती हैं। इन्हीं तेजस्विनी देवी को समर्पित पर्व है बगलामुखी जयंती। साल 2025 में बगलामुखी जयंती 5 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।
बुद्ध पूर्णिमा - हमारे देश में माने जाने वाले विभिन्न धर्मों में से एक है बौद्ध धर्म! भगवान गौतम बुद्ध को बौद्ध धर्म के संस्थापक और प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। चूँकि कुछ ही दिनों बाद बुद्ध पूर्णिमा देश भर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाई जाएगी। साल 2025 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।
वैशाख पूर्णिमा – वैशाख पूर्णिमा भगवान विष्णु के सत्यनारायण अवतार और देवी लक्ष्मी को समर्पित तिथि है। आज इस वीडियो में हम आपको बताएंगे मई माह में आने वाली इस शुभ तिथि, इस दिन के शुभ मुहूर्त और पंचांग के बारे में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा कहा जाता है। हमारे पुराणों में इस दिन व्रत रखने, तीर्थ यात्रा करने और जरुरतमंदों को दान देने को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा 12 मई, सोमवार के दिन मनाई जाएगी।
नारद जयंती – प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन नारद मुनि का जन्म हुआ था। साल 2025 में नारद जयंती, 13 मई, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।
गणेश चतुर्थी - गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास का प्रतीक है। भक्त इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने घरों और मंदिरों में स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और दस दिनों तक भक्ति भाव से उनकी आराधना करते हैं। साल 2025 में मई माह में गणेश चतुर्थी 1 मई, गुरुवार और 30 मई, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
S No. | त्योहार | तिथि |
1 | विनायक चतुर्थी | 1 मई 2025, गुरुवार |
2 | शंकराचार्य जयंती | 2 मई 2025, शुक्रवार |
3 | सूरदास जयंती | 2 मई 2025, शुक्रवार |
4 | रामानुज जयंती | 2 मई 2025, शुक्रवार |
5 | स्कंद षष्ठी | 2 मई 2025, शुक्रवार |
6 | गंगा सप्तमी | 3 मई 2025, शनिवार |
7 | भानु सप्तमी | 4 मई 2025, रविवार |
8 | अग्नि नक्षत्र प्रारंभ | 4 मई 2025, रविवार |
9 | सीता नवमी | 5 मई 2025, सोमवार |
10 | बगलामुखी जयंती | 5 मई 2025, सोमवार |
11 | मासिक दुर्गाष्टमी | 5 मई 2025, सोमवार |
12 | त्रिशूर पूरम | 7 मई 2025, बुधवार |
13 | रवींद्रनाथ टैगोर जयंती | 7 मई 2025, बुधवार |
14 | महावीर स्वामी केवलज्ञान | 7 मई 2025, बुधवार |
15 | मोहिनी एकादशी | 8 मई 2025, गुरुवार |
16 | परशुराम द्वादशी | 8 मई 2025, गुरुवार |
17 | टैगोर जयंती *बंगाल | 9 मई 2025, शुक्रवार |
18 | प्रदोष व्रत | 9 मई 2025, शुक्रवार |
19 | नृसिंह जयंती | 11 मई 2025, रविवार |
20 | छिन्नमस्ता जयंती | 11 मई 2025, रविवार |
21 | कूर्म जयंती | 12 मई 2025, सोमवार |
22 | बुद्ध पूर्णिमा | 12 मई 2025, सोमवार |
23 | चित्रा पौर्णमी | 12 मई 2025, सोमवार |
24 | वैशाख पूर्णिमा व्रत | 12 मई 2025, सोमवार |
25 | अन्वाधान | 12 मई 2025, सोमवार |
26 | नारद जयंती | 13 मई 2025, मंगलवार |
27 | वृषभ संक्रांति | 15 मई 2025, गुरुवार |
28 | एकदंत संकष्टी चतुर्थी | 16 मई 2025, शुक्रवार |
29 | कालाष्टमी | 20 मई 2025, मंगलवार |
30 | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | 20 मई 2025, मंगलवार |
31 | हनुमान जयंती *तेलुगू | 22 मई 2025, गुरुवार |
32 | अपरा एकादशी | 23 मई 2025, शुक्रवार |
33 | शनि त्रयोदशी | 24 मई 2025, शनिवार |
34 | प्रदोष व्रत | 24 मई 2025, शनिवार |
35 | मासिक शिवरात्रि | 25 मई 2025, रविवार |
36 | वट सावित्री व्रत | 26 मई 2025, सोमवार |
37 | मासिक कार्तिगई | 26 मई 2025, सोमवार |
38 | दर्श अमावस्या | 26 मई 2025, सोमवार |
39 | अन्वाधान | 26 मई 2025, सोमवार |
40 | शनि जयंती | 27 मई 2025, मंगलवार |
41 | रोहिणी व्रत | 27 मई 2025, मंगलवार |
42 | इष्टि | 27 मई 2025, मंगलवार |
43 | ज्येष्ठ अमावस्या | 27 मई 2025, मंगलवार |
44 | अग्नि नक्षत्र समाप्त | 28 मई 2025, बुधवार |
45 | चंद्र दर्शन | 28 मई 2025, बुधवार |
46 | महाराणा प्रताप जयंती | 29 मई 2025, गुरुवार |
47 | विनायक चतुर्थी | 30 मई 2025, शुक्रवार |
48 | विश्व धूम्रपान निषेध दिवस | 31 मई 2025, शनिवार |
Did you like this article?
January 2025 Hindu Calendar: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। सफला एकादशी, पौष पूर्णिमा व संकष्टी चतुर्थी की तिथियां।
नवंबर 2025 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। देवउत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, वैकुण्ठ चतुर्दशी व देव दीपावली की तिथियां।
दिसंबर 2025 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती व धनु संक्रांति की तिथियां।