जुलाई 2025 हिंदू कैलेंडर
image

जुलाई 2025 हिंदू कैलेंडर

जुलाई 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत, हरियाली तीज की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

जुलाई में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

जुलाई का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों से भरपूर होता है। इस माह गुरुपूर्णिमा का पर्व प्रमुख है, जो गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का दिन है। इसके अलावा, हरियाली अमावस्या प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। श्रावण मास की शुरुआत भी इसी महीने में होती है, जिसमें भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जुलाई आस्था और प्रकृति प्रेम का महीना है।

जुलाई महीने का महत्व

जुलाई का महीना हिंदू पंचांग में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत त्यौहार आते हैं जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि समाज और परिवार को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इस महीने भगवान शिव, भगवान विष्णु व माता गौरी को समर्पित कई विशेष पर्व मनाए जाते हैं, जिसमें लोग पूरी श्रद्धा से अपने आराध्य की उपासना करते हैं।

जुलाई महीने के प्रमुख पर्व

जुलाई महीने में देवशयनी एकादशी मनाई जाती है, जो साल 2025 में 6 जुलाई, रविवार को पड़ रही है। देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि से 4 मास के लिए भगवान विष्णु शयन अवस्था में चले जाते हैं। इस दिन भक्त व्रत रखकर विष्णु जी की उपासना करते हैं और दान-पुण्य करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

गुरु के प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट करने का विशेष पर्व गुरु पूर्णिमा भी जुलाई महीने में ही पड़ता है। साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने गुरु की वंदना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

जुलाई महीने में माता गौरी को समर्पित मंगला गौरी व्रत किया जाता है। साल 2025 में यह व्रत 15 जुलाई, मंगलवार से प्रारंभ होगा। मंगला गौरी व्रत का अनुष्ठान विशेष रूप से विवाहित स्त्रियां करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

जुलाई महीने में भगवान शिव को समर्पित श्रावण शिवरात्रि मनाई जाती है, जो कि साल 2025 में 23 जुलाई, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे समस्त पापों का नाश होता है, अकाल मृत्यु का भय टलता है, और मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है।

हरियाली तीज भी जुलाई महीने में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जो साल 2025 में 27 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगा। हरियाली तीज विशेष रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। ये पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ता है। इस दिन स्त्रियां भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

जुलाई महीने में ही नाग पंचमी भी मनाई जाती है। साल 2025 में ये पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन की गई उपासना से सांपों का खतरा डालता है, और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जुलाई महीने में मनाए जाने वाले यह सभी पर्व-त्यौहार हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाते हैं। हर त्यौहार अपने आप में विशेष महत्व रखते हैं, और लोगों को अपने ईष्ट की आराधना करके जीवन में पुण्य कमाने का अवसर देते हैं।

जुलाई के प्रमुख पर्व की सूची

S No.

त्योहार

दिनांक

1

आषाढ़ अष्टाह्निका आरंभ2 जुलाई 2025

2

मासिक दुर्गाष्टमी3 जुलाई 2025

3

गौरी व्रत आरंभ6 जुलाई 2025

4

देवशयनी एकादशी6 जुलाई 2025

5

वासुदेव द्वादशी7 जुलाई 2025

6

जयापार्वती व्रत आरंभ8 जुलाई 2025

7

प्रदोष व्रत8 जुलाई 2025

8

आषाढ़ चौमासी चौदस9 जुलाई 2025

9

कोकिला व्रत10 जुलाई 2025

10

गुरु पूर्णिमा10 जुलाई 2025

11

व्यास पूजा10 जुलाई 2025

12

गौरी व्रत समाप्त10 जुलाई 2025

13

आषाढ़ अष्टाह्निका समाप्त10 जुलाई 2025

14

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत10 जुलाई 2025

15

चाक्षुष मन्वादि10 जुलाई 2025

16

श्रावण आरंभ (*उत्तर भारत)11 जुलाई 2025

17

जयापार्वती व्रत समाप्त13 जुलाई 2025

18

प्रथम श्रावण सोमवार व्रत14 जुलाई 2025

19

गजानन संकष्टी चतुर्थी14 जुलाई 2025

20

प्रथम मंगला गौरी व्रत15 जुलाई 2025

21

कर्क संक्रांति16 जुलाई 2025

22

कालाष्टमी17 जुलाई 2025

23

मासिक कार्तिगई20 जुलाई 2025

24

दूसरा श्रावण सोमवार व्रत21 जुलाई 2025

25

कामिका एकादशी21 जुलाई 2025

26

दूसरा मंगला गौरी व्रत22 जुलाई 2025

27

सावन शिवरात्रि23 जुलाई 2025

28

हरियाली अमावस्या24 जुलाई 2025

29

चंद्र दर्शन26 जुलाई 2025

30

हरियाली तीज27 जुलाई 2025

31

तीसरा श्रावण सोमवार व्रत28 जुलाई 2025

32

विनायक चतुर्थी28 जुलाई 2025

33

नाग पंचमी29 जुलाई 2025

34

स्कंद षष्ठी30 जुलाई 2025

35

तुलसीदास जयंती31 जुलाई 2025
divider
Published by Sri Mandir·December 23, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.