
छठ पूजा के पावन अवसर पर विधिपूर्वक जाप करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्र जानें
छठ पूजा मंत्र सूर्य देव और माता छठी को अर्पित किया जाता है। भक्त व्रत और अर्घ्य के दौरान यह मंत्र पढ़कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। मंत्रों से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार के कल्याण की प्राप्ति होती है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का जाप करने समय सूर्य देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ॐ सूर्याय नमः। ॐ आदित्याय नमः। ॐ नमो भास्कराय नमः।
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला पर्व है। चारों दिन अलग अलग अनुष्ठान किए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं:-
छठ पूजा पर्व का प्रारंभ नहाय-खाय से होता है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन घर की साफ़ सफाई की जाती है। इसके बाद व्रती पास के तालाब या नदी में स्नान के लिए जाते हैं, और अपने साथ नदी का जल लाते हैं, जिसका इस्तेमाल इस दिन भोजन बनाने में किया जाता है। नहाय-खाय के दिन व्रती सिर्फ़ एक बार भोजन करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से चना दाल और चावल खाया जाता है।
दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है, जो कार्तिक मास की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं, और सूर्यास्त के बाद गुड़ व गन्ने के रस से बनी खीर का भोजन करते हैं।
छठ पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य कहलाता है। यह अनुष्ठान कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग छठ पूजा का विशेष प्रसाद, जैसे ठेकुआ और कचवनिया (चावल के लड्डू) बनाते हैं। इस दिन घर के पुरुष पूजा की सामग्री से भरी हुई बांस की टोकरी में नारियल, फल आदि लेकर घाट पर जाते हैं, जहां सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ पूजा के अंतिम दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे ‘उषा अर्घ्य’ कहा जाता है। सूर्योदय से पहले व्रत रखने वाले सभी जातक घाट पर इकट्ठा होते हैं, उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, व पूजा करते हैं। इसके बाद घाट की पूजा की जाती है, फिर सभी लोगों में प्रसाद बांटा जाता है।
Did you like this article?

छठ पूजा की सम्पूर्ण सामग्री सूची: जानें छठ पूजा के लिए आवश्यक सभी पूजन सामग्रियों के बारे में। बांस का सूप, डलिया, नारियल, ठेकुआ, गन्ना और अन्य सामग्री की पूरी जानकारी पाएं।

छठ पूजा का अनोखा महत्व और इसकी शुरुआत के बारे में जानें। यह पूजा सूर्य देवता और छठी माई को समर्पित है। जानिए छठ पूजा सबसे पहले किसने की और इसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी।

छठ पूजा की पौराणिक कथा, महत्व और इतिहास जानें। इस व्रत के पीछे की कहानियाँ और सूर्य देव की पूजा का आध्यात्मिक महत्व यहाँ पढ़ें।