कैला देवी चालीसा
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

कैला देवी चालीसा (Kaila Devi Chalisa)

यह चालीसा सभी प्रकार की बाधाओं, शत्रुओं और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है।

कैला देवी चालीसा के बारे में

क्या आप जानते हैं कि कैला देवी कौन थीं और उनकी चालीसा का पाठ करने से जातक को कौन-कौन से लाभ होते है। अगर नहीं तो आज हम इस लेख में जानेगे कि कैला देवी की चालीसा का पाठ करने से क्या होता है। आप सभी ने श्री कृष्ण जन्म कथा तो सुनी ही होगी। उस कथा के अनुसार श्री कृष्ण के पिता वासुदेव जी श्री कृष्ण को नंद बाबा के घर छोड़ने गए थे और उनके घर पर भी एक कन्या ने जन्म लिया था, उसे साथ लेकर आते है। उसी समय जब कंस को इस बात का पता चलता है कि देवकी ने बच्चे को जन्म दिया है, तब वह वहां आता है और उस कन्या को हाथ से उठाकर पास में पड़े पत्थर पर पटक कर मारने वाला होता ही है। तभी वह बच्ची कंस के हाथ से छुटकर आकाश में चली जाती है और एक देवी के रूप में बदल जाती है और कहती हैं कि तुम्हें मारने वाला इस दुनिया में जन्म ले चुका है। उन्हीं देवी को कलियुग में कैला देवी के नाम से पूजा जाता है।

कैला देवी चालीसा पढ़ने के लाभ

कैला देवी बहुत ही दयालु हैं वे अपने भक्तों की सभी मुरादेंं पूरी करती है। मैया अपने भक्तों से जाने अनजाने में हुई गलतियों को भी माफ कर देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त रोज कैला मैया की चालीसा (Kela Devi Chalisa) पढ़ता है, उसके सारे कार्य बन जाते है और कार्य के बीच में आने वाली बाधाएं दूर होती है। रोज माँ कैला देवी की चालीसा पढ़ने वाला भक्त धन, बल, विद्या और बुद्धि से परिपूर्ण होता ह और जीवन में उन्नति करता है। इसी के साथ सुबह-शाम कैला देवी की चालीसा (Kaila Maiya Ki Chalisa) पढ़ने से भूत प्रेत का साया कभी नहीं सताता और जातक के जीवन से दरिद्रता व दु:खों का नाश होता है। तो आइए पढ़ते है कैला देवी की चालीसा (Kaila Devi Chalisa in Hindi) सरल भाषा में।

कैला देवी चालीसा दोहा

जय जय कैला मात हे तुम्हे नमाउ माथ।

शरण पडूं में चरण में जोडूं दोनों हाथ॥

आप जानी जान हो मैं माता अंजान।

क्षमा भूल मेरी करो करूँ तेरा गुणगान॥

कैला देवी चालीसा चौपाई

जय जय जय कैला महारानी, नमो नमो जगदम्ब भवानी।

सब जग की हो भाग्य विधाता, आदि शक्ति तू सबकी माता।

दोनों बहिना सबसे न्यारी, महिमा अपरम्पार तुम्हारी।

शोभा सदन सकल गुणखानी, वैद पुराणन माँही बखानी।

जय हो मात करौली वाली, शत प्रणाम कालीसिल वाली।

ज्वालाजी में ज्योति तुम्हारी, हिंगलाज में तू महतारी।

तू ही नई सैमरी वाली, तू चामुंडा तू कंकाली।

नगर कोट में तू ही विराजे, विंध्यांचल में तू ही राजै।

धौलागढ़ बेलौन तू माता, वैष्णवदेवी जग विख्याता।

नव दुर्गा तू मात भवानी, चामुंडा मंशा कल्याणी।

जय जय सूये चोले वाली, जय काली कलकत्ते वाली।

तू ही लक्ष्मी तू ही ब्रम्हाणी, पार्वती तू ही इन्द्राणी।

सरस्वती तू विद्या दाता, तू ही है संतोषी माता।

अन्नपुर्णा तू जग पालक, मात पिता तू ही हम बालक।

तू राधा तू सावित्री, तारा मतंग्डिंग गायत्री।

तू ही आदि सुंदरी अम्बा, मात चर्चिका हे जगदम्बा।

एक हाथ में खप्पर राजै, दूजे हाथ त्रिशूल विराजै।

कालीसिल पै दानव मारे, राजा नल के कारज सारे।

शुम्भ निशुम्भ नसावनि हारी, महिषासुर को मारनवारी।

रक्तबीज रण बीच पछारो, शंखासुर तैने संहारो।

ऊँचे नीचे पर्वत वारी, करती माता सिंह सवारी।

ध्वजा तेरी ऊपर फहरावे, तीन लोक में यश फैलावे।

अष्ट प्रहर माँ नौबत बाजै, चाँदी के चौतरा विराजै।

लांगुर घटूअन चलै भवन में, मात राज तेरौ त्रिभुवन में।

घनन-घनन घन घंटा बाजत, ब्रह्मा विष्णु देव सब ध्यावत।

अगनित दीप जले मंदिर में, ज्योति जले तेरी घर-घर में।

चौसठ जोगिन आंगन नाचत, बामन भैरों अस्तुति गावत।

देव दनुज गन्धर्व व किन्नर, भूत पिशाच नाग नारी नर।

सब मिल माता तोय मनावे, रात दिन तेरे गुण गावे।

जो तेरा बोले जयकारा, होय मात उसका निस्तारा।

मना मनौती आकर घर सै, जात लगा जो तोंकू परसै।

ध्वजा नारियल भेंट चढ़ावे, गुंगर लौंग सो ज्योति जलावै।

हलुआ पूरी भोग लगावै, रोली मेहंदी फूल चढ़ावे।

जो लांगुरिया गोद खिलावै, धन बल विद्या बुद्धि पावै।

जो माँ को जागरण करावै, चाँदी को सिर छत्र धरावै।

जीवन भर सारे सुख पावै, यश गौरव दुनिया में छावै।

जो भभूत मस्तक पै लगावे, भूत-प्रेत न वाय सतावै।

जो कैला चालीसा पढ़ता, नित्य नियम से इसे सुमरता।

मन वांछित वह फल को पाता, दुःख दारिद्र नष्ट हो जाता।

गोविन्द शिशु है शरण तुम्हारी, रक्षा कर कैला महतारी।

कैला देवी चालीसा दोहा

संवत तत्व गुण नभ भुज सुन्दर रविवार।

पौष सुदी दौज शुभ पूर्ण भयो यह कार॥

कैला देवी चालीसा का पाठ करने के क्या लाभ हैं?

कैला देवी चालीसा का पाठ करने से माँ कैला देवी की विशेष कृपा मिलती है। भक्तों का विश्वास है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नौकरी, व्यापार, विवाह और संतान सुख से जुड़ी इच्छाओं के लिए यह पाठ शुभ माना जाता है। चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और बुरी शक्तियों से बचाव होता है। धार्मिक मान्यता है कि माँ कैला देवी की चालीसा का पाठ करने से पुण्य मिलता है और जीवन के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कैला देवी चालीसा का पाठ किस दिन और किस समय करना सबसे शुभ माना जाता है?

माँ कैला देवी को शक्ति स्वरूपा माना जाता है, इसलिए मंगलवार और शुक्रवार को उनका चालीसा पाठ करना सबसे शुभ माना जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में माँ कैला देवी की पूजा और चालीसा का पाठ करने से अत्यधिक शुभ फल मिलता है। चालीसा पाठ करने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी (ब्रह्म मुहूर्त - 4:00 AM से 6:00 AM) का होता है। इस समय वातावरण शुद्ध होता है और ध्यान में एकाग्रता बनी रहती है। अगर किसी विशेष इच्छा की पूर्ति या किसी समस्या से मुक्ति के लिए पाठ कर रहे हैं, तो नियमित 21, 51 या 108 दिन तक करें।

कैला देवी चालीसा में माता कैला देवी के कौन-कौन से स्वरूपों का वर्णन किया गया है?

  • कैला देवी चालीसा में माँ के कई रूपों का वर्णन किया गया है। इन रूपों में माता शक्ति, करुणा और रक्षा करने वाली देवी के रूप में प्रकट होती हैं। इसमें माँ कैला के साथ माँ दुर्गा, माँ चामुंडा, माँ अन्नपूर्णा, माँ लक्ष्मी, माँ काली, माँ सरस्वती, माँ भवानी के बारे में बताया गया है।

कैला देवी चालीसा का पाठ करते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए?

कैला देवी चालीसा का पाठ करने से माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है, लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। स्नान और स्वच्छता का ध्यान रखें, माँ की मूर्ति या चित्र के सामने बैठें, ब्रह्म मुहूर्त में पाठ करना शुभ होता है, मन और भावनाओं की शुद्धता जरूरी है, साथ ही इसका नियमित रूप से पाठ करें।

क्या चैत्र नवरात्रि में कैला देवी चालीसा का पाठ विशेष रूप से लाभकारी होता है?

-चैत्र नवरात्रि में कैला देवी चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस दौरान माँ की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि जीवन में कोई कठिनाई, संकट, रोग या आर्थिक समस्या है, तो इस दौरान चालीसा का पाठ करने से सभी परेशानियाँ दूर होती हैं। नवरात्रि में माँ की पूजा से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और दुष्ट शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है। चालीसा पाठ से माँ की कृपा से धन-वैभव, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

क्या कैला देवी चालीसा का पाठ करने से बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है?

-हाँ, कैला देवी चालीसा का पाठ करने से बुरी शक्तियों, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा होती है। इस चालीसा में माँ कैला देवी की महिमा का वर्णन किया गया है। माँ को अपने भक्तों की हर बुरी ताकत से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। मंगलवार और शुक्रवार को विशेष रूप से पाठ करें। चालीसा पाठ के बाद कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कैला देवी चालीसा PDF

क्या आप माँ कैला देवी की कृपा प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं? यहाँ आपको श्री कैला देवी चालीसा का शुद्ध और स्पष्ट पाठ मिलेगा, जिसे आप बिना किसी बाधा के पढ़ सकते हैं और आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

PDF डाउनलोड करें: ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और श्री कैला देवी चालीसा को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें।

पेज को बुकमार्क करें: इस पेज को सेव कर लें ताकि जब भी माँ कैला देवी की आराधना करनी हो, आपको चालीसा तुरंत मिल जाए।

बिना किसी विज्ञापन के शुद्ध पाठ: यहाँ आपको संपूर्ण कैला देवी चालीसा स्पष्ट और सुव्यवस्थित रूप में मिलेगी, जिसे पढ़ने में कोई परेशानी नहीं होगी।

माँ कैला देवी की कृपा से आपके जीवन में शक्ति, सौभाग्य और समृद्धि बनी रहे! जय माँ कैला देवी!

divider
Published by Sri Mandir·March 7, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शनि चालीसा

Shani Chalisa: शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तोत्र है। इसका पाठ करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

right_arrow
Card Image

विष्णु चालीसा

Vishnu Chalisa: विष्णु चालीसा भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन करता है। इसका पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। विष्णु चालीसा का नियमित पाठ करने से मन की शांति, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा, और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

right_arrow
Card Image

भैरव चालीसा

Bhairav ​​Chalisa: भैरव चालीसा का पाठ करने से भय, शत्रु, और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा मिलती है। यह चालीसा जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सुरक्षा प्रदान करती है। इसका नियमित पाठ संकटों से मुक्ति और मानसिक शांति दिलाता है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook