लक्ष्मी माता को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए? क्या आप चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा बरसे आपके घर? जानिए कौन-कौन सी चीजें चढ़ाने से मिलता है धन, सुख और समृद्धि।
देवी लक्ष्मी जिन्हें धन, सौभाग्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री कहा जाता है, जिनकी कृपा से घर-परिवार में सुख-शांति का कल्याण होता है। उनके असीम आशीर्वाद के लिए सिर्फ भक्ति ही नहीं, बल्कि कुछ विशेष साधन और विधि से की गई पूजा सर्वोत्तम फल देती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि धन की देवी को प्रस्नन करने के लिए क्या और कौन सी वस्तुएं चढ़ाएं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें और जानें सब कुछ।
मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सौभाग्य और समृद्धि की देवी माना जात है। मान्यता है कि जिस घर में लक्ष्मी का वास होता है वहा कभी भी दरिद्रता या दुख नहीं टिकते। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में न केवल आर्थिक उन्नति मिलती है, बल्कि घर में शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। ऐसे में प्रत्येक भक्त की यह इच्छा होती है कि मां लक्ष्मी उन पर सदैव कृपा बनाए रखें। हालांकि, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना कठिन नहीं है, बल्कि बहुत सरल है, लेकिन तभी जब उनकी पूजा सच्चे मन और नियम से की जाए। अगर उनकी पूजा श्रद्धा से किया जाए और पूजा के वक्क्त उनकी प्रिय वस्तु उनको अप्रण करें तो माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और धन से भर देती हैं।
श्रीफल (नारियल): नारियल को ‘श्रीफल’ कहते हैं क्योंकि यह लक्ष्मी जी की विशेष प्रिय वस्तु होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय नारियल रखें और प्रसाद व भोग में इसे शामिल करें। यह समृद्धि और मंगलता का प्रतीक होता है और इससे धन की देवी कि विश्ेश कृपा की प्राप्ति मिलती है।
कमल का फूलः कमल देवी लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है। साथ ही यह शांति, सौंदर्य एवं दिव्यता का प्रतीक होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को कमल का ताजे फूल चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसिनन् होती हैं औऱ आशीण प्रदान करती हैं।
घी का दीपकः पूजा करते वक्त घी का दिपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही घी से जलते दीपक का प्रकाश अज्ञान को दूर करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शंख का उद्घोषः माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा करने से पहले शंख जरूर बजाएं। ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि से देवी लक्ष्मी का ध्यान खींचा जाता है और उनकी कृपा बरसती है।
मखाना, बताशा का करें अर्पणः मां लक्ष्मीको प्रसन्न करने के लिए देवी को कौड़ी, मखाना, बताशा, तुलसी के पत्त आदि भोग के रूप में चढ़ना शुभ औऱ फलदायक माना जाता है।
शुक्रवार की विशेष महिमाः मां लक्ष्मी की पूजा किसी भी दिन की जा सकती है, लेकिन शुक्रवार देवी लक्ष्मी को समर्पित दिन है और यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम होता है। ऐसा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलताता है। जब भी मां लश्मी की पूजा करें तो श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करें औऱ फिर पूजा करें। पूजा के समय श्रीसूक्त का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इससे देवी लत्र्मी अत्यंत प्रस्नन होती हैं।
गोधूली बेला में पूजाः गोधूली बेला सूर्यास्त के तुरंत बाद का समय होता है जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शाम 6 बजे से 7.30 बजे के बीच लक्ष्मी जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इस समय पूजा करने से अत्यधिक प्रभाव बढ़ता है।
काली चींटी को चीनीः जानकारी अनुसार, शुक्रवार के दिऩ काली चींटियों को चीनी देनी चाहिए। इससे घर में छोटे-छोटे आर्थिक संकट और बाधाएं दूर होती हैं। यह उपाय देवी को प्रसन्न करता है।
नमक वाले पानी का लगाएं पोछाः मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में नमक का पोछा लगाना चाहिए। इससे नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख, शांति औऱ समृद्धि का आती है।
लक्ष्मी का वास साफ‑सुथरे घर मेंः मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय वस्तु चढ़ाने के साथ ही सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी का वास केवल उन घरों में होता है, जो बाहर और भीतर दोनों तरफ से साफ‑सुथरे और सुव्यवस्थित हों। जब भी देवी के पूजा करें तो पूजा स्थल साफ रखें। घर में अतिरिक्त वस्तुएं, धूल-मिट्टी और अव्यवस्था न रहने दें। बेडरूम से लेकर आंगन तक हर कोना साफ हो, जिससे देवी की कृपा हमेशा बनी रहे।
झाड़ू का सम्मानः झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर में रखी झाड़ू का हमेशा सम्मान करें औऱ उसे पूरे व्यवस्थित तरीके से रखें।
मां लक्ष्मी की कृपा से ही जीवन में समृद्धि, सुख और सौभाग्य आता है। उनकी पूजा और आराधना सरल है बस स्वच्छता, श्रद्धा और सही विधि का ध्यान रखना जरूरी है। जब भक्त सच्चे मन से इन उपायों का पालन करते हैं, तो माँ लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।
Did you like this article?
मां दुर्गा को क्या चढ़ाएं नवरात्रि में? जानिए कौन-कौन सी चीजें देवी को प्रिय हैं और कैसे सही पूजन से मिलती है शक्ति, सौभाग्य और मां की कृपा।
राम भगवान पर क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए तुलसी, केवड़ा फूल, पीले पुष्प, चावल, घी का दीपक और फल अर्पित करने का महत्व, जिससे मिले श्रीराम की कृपा और शांति।
हनुमान जी को क्या चढ़ाना चाहिए? क्या आप चाहते हैं बजरंगबली की अटूट कृपा? जानिए कौन-कौन सी चीजें चढ़ाने से हनुमान जी जल्दी होते हैं प्रसन्न और पूरी करते हैं मनोकामना।