
माता के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं, 'तेरे दरबार में मैया' भजन पढ़ें!
ये भजन मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धा और भक्ति से उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करता है। यह भजन भक्तों के दिल में मां दुर्गा के प्रति गहरी भक्ति और विश्वास जागृत करता है। इसे गाने से मन को शांति, मानसिक बल और आंतरिक शक्ति मिलती है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और समस्याओं का समाधान होता है। यह भजन भक्तों को मुश्किलों में साहस और शक्ति प्रदान करता है, साथ ही उनकी इच्छाओं को पूरा करने की प्रेरणा देता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे,
मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे ॥
तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है रोतों को हँसी मिलती है ॥
इक अजब सी मस्ती तन मन पे छाती है,
हर इक जुबां तेरे ओ मैया गीत गाती है,
बजते सितारों से मीठी पुकारो से,
गूंजे जहाँ सारा तेरे ऊँचे जयकारो से,
मस्ती मे झूमे तेरा दर चूमे,
तेरे चारो तरफ दुनिया ये घुमे,
ऐसी मस्ती भी भला क्या कहीं मिलती है,
तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है ॥
मेरी शेरों वाली माँ तेरी हर बात अच्छी है,
करनी की पूरी है माता मेरी सच्ची है,
सुख-दुख बँटाती है अपना बनाती है,
मुश्किल मे बच्चे को माँ ही काम आती है,
रक्षा करती है भक्त अपने की,
बात सच्ची करती उनके सपनो की,
सारी दुनिया की दौलत यही मिलती है,
तेरे दर बार मे मैया खुशी मिलती है ॥
रोता हुआ आये जो हँसता हुआ जाता है,
मन की मुरादो को वो पाता हुआ जाता है,
किस्मत के मारो को रोगी बीमारों को,
करदे भला चंगा मेरी माँ अपने दुलारौ को,
पाप कट जाये चरण छूने से,
महकती है दुनिया माँ धुने से,
फिर तो माँ ऐसी कभी क्या कहीं मिलती है,
तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है ॥
Did you like this article?

श्री राम स्तुति पढ़ें और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। भक्ति और शांति के लिए अभी पाठ करें

मैं बालक तू माता शेरां वालिए’ एक बहत चर्चित भजन है जो माता शेरावाली की भक्ति और शक्ति के बारे में है। इस भजन में भक्त अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

ये भजन एक ऐसा भक्ति गीत है जो माँ दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा को श्रद्धापूर्वक बताता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ जगदम्बे से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह भजन भक्तों को माँ दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का एक शक्तिशाली तरीका प्रदान करता है।