श्रीमान नारायण नाम संकीर्तन
image
ShareWhatsApp

श्रीमान नारायण नाम संकीर्तन

भगवान विष्णु के नाम का संकीर्तन करें, 'श्रीमान नारायण नाम संकीर्तन' भजन पढ़ें

श्रीमान नारायण नाम संकीर्तन के बारे में

ये भजन भगवान विष्णु के दिव्य नामों के जप और महिमा का वर्णन करता है। "श्रीमान नारायण" की स्तुति के माध्यम से यह भजन हमें भगवान की अनंत कृपा और उनके सभी रूपों में निहित शक्तियों की याद दिलाता है। ये भजन भक्ति और समर्पण का अद्भुत माध्यम है, जो मन को निर्मल और भगवान के करीब ले जाता है।

श्रीमान नारायण नाम संकीर्तन

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ।टेक।

लक्ष्मीनारायण नारायण नारायण नारायण

बद्रीनारायण नारायण नारायण नारायण

मुक्तिनारायण नारायण नारायण नारायण

सत्यनारायण नारायण नारायण नारायण

गोदानारायण नारायण नारायण नारायण

वेंकटनारायण नारायण नारायण नारायण

श्रीविष्णुपुराण भागवत गीता (स्वमी),

वाल्मीकिजीकी रामायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

चारिहूँ वेद पुराण अष्टादश,

वेदव्यासजी की पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

शिवसनकादिक अरु ब्रह्मादिक,

सुमिर सुमिर भए पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

श्यामल गात पीताम्बर सोहे,

विप्र चरण उर धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

नारायण के चरणकमल पर,

कोटिकाम छविवाराण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

शंख चक्र गदा पद्म विराजै,

गलकौस्तुभमणि धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

खम्ब फाड हिरणाकुश मार्यो,

भक्त प्रह्लाद उबारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

कश्यप ऋषि से वामन होके,

दण्डकमण्डलु धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

बलि से याच तीन पद पृथ्वी,

रूप त्रिविक्रम धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

गज और ग्राह लडे जल भीतर,

लडत लडत गज हारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जौ भर सूँड रह्यो जल बाहिर,

तब हरिनाम उच्चारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

गज की टेर सुनी रघुनन्दन,

आप पधारे हरि नारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जल डूबत गजराज उबारे,

चक्र सुदर्शन धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

सरयू के तीरे अयोध्या नगरी,

श्रीरामचन्द्र अवतारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

किरीट मुकुट मकराकृतकुण्डल,

अद्भुत शोभा छवि धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

सरयू नीरे तीरे तुरंग नचावे,

धनुषवाण कर धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

कोमल गात पीताम्बर सोहे,

उर वैजयन्ती धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

बक्सर जाय तडका मारे,

मनिके यज्ञ किये पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

स्पर्शत शीला भई सुन्दर,

वैठ विमान भई पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जाय जनकपुर धनुष उठायो,

राजाजनक प्रण सारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जनक स्वयम्बर पावन कीन्ही,

वरमाला हरिधारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

सीता व्याह राम घर आवे,

घर घर मंगलचारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

माता पिता की आज्ञा पाई,

चित्रकुट पगधारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

दण्डकवन प्रभु पावन कीन्हो,

ऋषि मुनि त्रास मिटारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

सागर उपर शीला तराई,

कपिदल पार उतारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

रावण के दशमस्तक छेदे,

राज विभीषण पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

रामरूप होय रावण मार्यो,

भक्त विभीषण तारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

यमुनाके नीरे तीरे मथुरानगरी,

श्रीकृष्णचन्द्र अवतारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

मथुरा में हरि जन्म लियो है,

गोकुल में पग धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

बालपन्मे हरि पूतना मारी,

जननी की गति पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

बालपन्मे हरि मटिया खाई,

तीनलोक दर्शारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

माता यशोदा ओखलमे बाँधे,

यमलार्जुन तारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे,

कानन कुण्डल धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

यमुना के नीरे तीरे धेनु चरावे,

मुखपर मुरली धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

पैर पाताल कालियनाग नाच्यो,

फणफण निरत करारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

वृन्दावन में रास रच्यो है,

सहस्र गोपी एक नारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

इन्द्र कोप कियो व्रज उपर,

वरसरत मुसल धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

डुबत व्रज राख लियो है,

नखवर गिरिवर धारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

माता पिता की बन्दी छुडाई,

मामा कंसको उध्धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

कृष्णरूप होय कंस पछाड्यो,

उग्रसेन कुल तारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

उग्रसेनको राज तिलक दियो,

द्वार बेत कर धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

द्रुपद सुताको चीर बढायो,

दुष्ट दुशासन हारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

दुर्योधन की मेवा त्यागो,

साग विदुर घर पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

शबरीके बेर सुदामा के तण्डुल,

रुचिरुचि भोग लगारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

अजामिल सुत हेतु पुकारे,

नाम लेत अघतारायण।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

अजामेल गज गणिका तारी,

ऐसे पतित उबारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जो नारायण नाम लेत है,

पाप होत सब पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

जो कोई भक्ति करै माधव की,

माता पिता कुल तारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

कूर्म होय ब्रह्मा वर दीन्हो,

श्रीरंरूको धारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

माधवदास आश रघुवर की,

भवसागर भये पारायण ।

श्रीमन्नारायण नारायण नारायण नारायण ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 31, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिव स्तुति

शिव स्तुति: शिव स्तुति के लाभ, मंत्रों के बोल और महत्व जानें। शिव की कृपा पाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए नियमित स्तुति करें।

right_arrow
Card Image

चलो बुलावा आया है

चलो बुलावा आया है" एक लोकप्रिय भजन है जो आपको माता वैष्णो देवी के दरबार में आने के लिए आमंत्रित करता है। इसमें भक्ति और विश्वास के साथ देवी माँ की महिमा का गुणगान किया गया है, जो भक्तों को उनकी कृपा प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है।

right_arrow
Card Image

तूने मुझे बुलाया

तूने मुझे बुलाया" एक भक्ति भजन है जो माता शेरावाली के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और प्रेम को अभिव्यक्त करता है। इस भजन में भक्त अपनी अरदास, विश्वास, और मां के बुलावे की भावना को समर्पित करते हैं, मानते हुए कि माता के आशीर्वाद से उनके जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.